नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंदौर की भूमिका सोनगरा बनीं “फॉरएवर स्टार मिसेज इंडिया 2025” – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

इंदौर की भूमिका सोनगरा बनीं “फॉरएवर स्टार मिसेज इंडिया 2025”

😊 Please Share This News 😊

इंदौर-देशभर की विवाहित महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक विविधता को राष्ट्रीय मंच देने वाली प्रतिष्ठित सौंदर्य एवं व्यक्तित्व प्रतियोगिता “फॉरएवर स्टार मिसेज इंडिया 2025” का भव्य आयोजन 19 से 21 दिसंबर के बीच ज़ी स्टूडियो एवं होटल रॉयल ऑर्किड, जयपुर में किया गया,इस प्रतियोगिता की शुरुआत जनवरी माह में ऑडिशन के साथ हुई थी, जिसके बाद पूरे वर्ष विभिन्न चरणों और राउंड्स आयोजित किए गए। कड़े चयन और निरंतर प्रतिस्पर्धा के बाद प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय मंच तक अपनी जगह बनाई। इसी क्रम में सितंबर माह में भूमिका सोनगरा (जीनगर) को “मिसेज इंदौर 2025” के खिताब से नवाजा गया था, जिसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई प्रतिभागियों ने “कलर्स ऑफ इंडिया” थीम के अंतर्गत अपने-अपने राज्य की संस्कृति, आत्मबल और नारी सशक्तिकरण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन का समापन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से ताल्लुक रखने वाली भूमिका सोनगरा (जीनगर) ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और प्रेरणादायी व्यक्तित्व से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए “फॉरएवर स्टार मिसेज इंडिया 2025” का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। यह उपलब्धि न केवल इंदौर बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है खिताब जीतने के बाद भूमिका सोनगरा (जीनगर) ने कहा कि यह ताज उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है—हर उस महिला के लिए जो सपने देखने का साहस रखती है

और सीमाओं को तोड़कर आगे बढ़ना चाहती है। उनकी यह जीत नारी सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास का सशक्त संदेश देती हैभूमिका सोनगरा (जीनगर) की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में हर्ष और गर्व का माहौल है तथा उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!