नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिले में 26 दिसंबर को देश में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिले में 26 दिसंबर को देश में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

😊 Please Share This News 😊

जालोर-भारतीय जनता पार्टी जिला जालोर के जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जिले में 26 दिसंबर को देश में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ।भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय, देश के युवाओं में साहस और बलिदान की भावना को जगाने के लिए 26 दिसंबर 2025 को ‘वीर बाल दिवस’ मनाएगी ।यह दिन, गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह, के असाधारण बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है, जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी।26 दिसंबर को जालोर जिले में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इस हेतु भाजपा द्वारा हिंगलाजदान चारण को जिला संयोजक, मुकेश राजपुरोहित को जिला सहसंयोजक , भावेश सोनी सोशल मीडिया जिला संयोजक एवं महेंद्र सोलंकी को प्रदर्शनी जिला संयोजक नियुक्त किया गया है । इसी तरह विधानसभा में इस कार्यक्रम हेतु विधानसभा संयोजक आहोर विशन सिंह,जालोर सुरेश राजपुरोहित,भीनमाल भरत सिंह राव, रानीवाड़ा हीरालाल सारस्वत सांचौर महेंद्रसिंह झाब को नियुक्त किया गया है ।वीर बाल दिवस पर जिले के स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और बाल देखभाल संस्थानों में विशेष सभाएं, निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिताएं, कहानी सुनाना और प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाएंगी, ताकि बच्चों को इन महान बलिदानों से अवगत कराया जा सके।जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा कि यह दिवस बच्चों के लचीलेपन, नैतिक अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देता है, जैसा कि छोटे साहिबजादों ने दिखाया था।यह भारत के बच्चों के योगदान को मान्यता देता है और उन्हें प्रेरित करता है कि वे दृढ़ संकल्प के साथ हर बाधा को पार कर सकते हैं।वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जालोर जिले के समस्त मंडल , शक्तिकेंद्र एवं बूथों तक आयोजन किया जाएगा ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!