नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 26वां जोधपुर पोलो-2025,महाराजा गजसिंह जी व युवराज षिवराज सिंह जी ने राज परिवार के साथ में पोलो मैच देखा – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

26वां जोधपुर पोलो-2025,महाराजा गजसिंह जी व युवराज षिवराज सिंह जी ने राज परिवार के साथ में पोलो मैच देखा

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर, 24 दिसम्बर। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें बुधवार 24 दिसम्बर को एच.एच. महाराजा ऑफ जाध्ेापुर कप (8 गोल) टूर्नामेंट शुरु हुआ। पहले दिन दो मैचे खेले गये। पहला मैच दोपहर 2.30 बजे पूल ‘ए‘ की टीमों ऑप्टिमस अचीवर्स व 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल टीमों के मध्य खेला गया जिसे अचीवर्स टीम ने साढ़े पांच के मुकाबले दस गोल कर साढ़े चार गोल के अन्तर से मैच जीता, वही दूसरा मैच दोपहर 3.30 बजे पूल ‘बी‘ में जयपुर व नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी टीमों के बीच खेला गया। कांटे के इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच नौ-नौ गोल होने के कारण मैच बराबरी पर रहा।

महाराजा गजसिंह जी व युवराज षिवराज सिंह जी ने राजपरिवार के साथ पोलो मैच देखा
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि आज खेले गये दोनों ही मैचों के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक महाराजा गजसिंह, युवराज षिवराज सिंह, युवरानी गायत्री राज्ये, भंवर बाईजीलाल वारा राजे एवं राज भंवर सिराजदेव ने पोलो मैच देखा । महाराजा गज सिंह व युवराज शिवराज सिंह जी ने पोलो के बारे में चर्चा भी की । पोलो खेलत रहे अनेक खिलाड़ियों ने युवराज शिवराज सिंह से भेंट ।दूसरे मैच की शुरुआत में राज भंवर सिराजदेव ने गेंद फेंककर खेल की विधिवत् शृरुआत करवायी ।
मैदान में उपस्थित मेहरानगढ़ बैण्ड व नाइन प्लेयड आर्मी पाईप वन मद्रास इंफ्रैन्ट्री बैण्ड ने सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्षकों को का मनोरंजन किया।

हर हाईनेस राजमाता दीप्ति देवी उड़ीसा ने भी देखा मैच
मैच के दौरान अतिथि हर हाईनेस राजमाता दीप्ति देवी उड़ीसा भी मैदान में उपस्थित थीं।मानद सचिव नाथावत ने बताया कि पहले मैच में आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल के तीन हैण्डीकेप खिलाड़ी नवीन सिंह ने पहले चक्कर में एक व चौथे चक्कर में दो गोल किए। साथी खिलाड़ी दो हैण्डीकेप के समीर सुहाग ने दूसरे चक्कर में एक व अनमोल रतन सिंह वरेच ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में ऑप्टिमस अचीवर्स टीम के चार हैण्डीकेप के खिलाड़ी सैय्यद शमषेर अली ने पहले, दूसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। पहले चक्कर की समाप्ति से कुछ क्षण पूर्व अम्पायर ने शमषेर अली को यलो कार्ड दिखाया जिसका फायदा विपक्षी टीम को सिक्सटी यार्ड पेनल्टी के रूप में मिला, परन्तु वह टीम इस पेनल्टी से गोल नही ंकर पायी। टीम के अन्य खिलाड़ी दो हैण्डीकेप के धु्रवपाल गोदारा ने दूसरे चक्कर में दो व तीसरे चक्कर में तीन गोल, चार हैण्डीकेप के अर्जेन्टीना के खिलाड़ी डेनियल ओटामेंडी ने पहले चक्कर में एक व आर्यमन सिंह ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया।
उन्होंने बताया कि दूसरे मैच में दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक कांटे का मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही टीमों द्वारा समान नौ-नौ गोल करने के कारण दोनों ही टीमों को समान अंक मिले। नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी टीम के चार हैण्डीकेप खिलाड़ी अर्जेन्टीना के मेन्यूअल प्राडो ने शानदार प्रदर्षन करते हुए पहले चक्कर में लगातार चार गोल व तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। साथी खिलाड़ी तीन हैण्डीकेप के सैय्यद हूर अली ने दूसरे चक्कर में दो व तीसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में विपक्षी टीम जयपुर के चार हैण्डीकेप खिलाड़ी एच.एच. महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह जयपुर ने पहले व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व तीसरे चक्कर में दो गोल किए। साथी खिलाड़ी साऊथ अफ्रीका के लांस वाटसन ने तीसरे व चौथे चक्कर में दो-दो गोल किये। वही डीनो धनकर ने पहले चक्कर में एक गोल किया। दोनों ही मैचों के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, अम्पायर धनन्जय सिंह राठौड़ व मैच की कॉमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह, अंकुर मिश्रा व ऑस्ट्रेलिया के डेविड विण्डसर ने संयुक्त रूप से की।भंवर बाईजीलाल वारा राज्ये पोलो कप का प्रदर्षन मैच आज-
गुरुवार 25 दिसम्बर को भंवर बाईजीलाल वारा राज्ये पोलो कप का प्रदर्षन मैच दोपहर 3.00 बजे खेला जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!