सकारात्मक भाव से जन सेवा का संकल्प ही सुशासन- मुख्य सचेतक
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 25 दिसंबर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर, गुरूवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला कलक्ट्रेट सभागार में देखा गया।कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उनके जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होनें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन एवं आदर्शां से प्रेरणा लेकर आत्मसात करने की बात कहीं। उन्होनें कहा कि सकारात्मक भाव से देश सेवा करने की सीख उनके जीवन से मिलती है। उन्होनें उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को लोक सेवा के भाव से अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने की बात कहीं।कार्यक्रम में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग द्वारा जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया तथा समस्त उपस्थित अतिथियों एवं कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर राजोरा, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, रवि सोलंकी, प्रेमाराम देवासी, मुकेश राजपुरोहित, गीता बारोट,
सुरेश सुंदेशा, ओबाराम देवासी, अम्बालाल व्यास, महेश भट्ट, दिनेश महावर, अमन मेहता, सुरेश सोलंकी, दिनेश बारोट, भूर सिंह, रमेश मेघवाल, उर्मिला दर्जी सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
जिला कलक्ट ने सांचौर उपखण्ड कार्यालय से दिलाई शपथ
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने सांचौर उपखण्ड कार्यालय से वीसी के माध्यम से जुड़कर अधिकारियों-कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाकर सत्यनिष्ठा एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से कर्तव्यों को निर्वहन करने की बात कहीं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
