नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एडवोकेट श्रवण ढाका कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष नियुक्त – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

एडवोकेट श्रवण ढाका कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष नियुक्त

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल/जालोर-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा एवं कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पुनिया ने जालोर जिले की भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के पुनासा निवासी एडवोकेट श्रवण ढाका को कांग्रेस विधि विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।एडवोकेट श्रवण ढाका का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से प्रारंभ हुआ। वे छात्रसंघ में खेल सचिव, एनएसयूआई भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष, एनएसयूआई जिला महासचिव एवं प्रदेश सचिव रह चुके हैं। इसके पश्चात युवा कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष तथा वर्तमान में प्रदेश सचिव के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।वर्तमान में वे भीनमाल बार एसोसिएशन के सचिव, बिश्नोई युवा संगठन के जिला अध्यक्ष एवं भीनमाल सेशन न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।इस नियुक्ति पर जिले के अधिवक्ताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों में हर्ष का माहौल है। एडवोकेट श्रवण ढाका ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!