जालौर में विशाल निःशुल्क लेंस युक्त नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर-मंजू सोलंकी ने बताया कि
आज जालौर में विशाल निःशुल्क लेंस युक्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।श्रीमती जीवी बाई गेनमलजी सोलंकी चैरिटेबल ट्रस्ट, जालोर एवं जिला अंधत्व निवारण समिति, जालोर के संयुक्त तत्वावधान में आज सोलंकी परिवार की ओर से एक विशाल निःशुल्क लेंस युक्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री राजेंद्र सूरी जैन दादाबाड़ी, नागरिक बैंक के पास आयोजित हुआ।शिविर में आंखों से संबंधित समस्त प्रकार की बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर बेंगलुरु की प्रतिष्ठित संस्था प्रोजेक्ट दृष्टि के अध्यक्ष, कर्नाटक सरकार द्वारा सम्मानित सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ, कर्नाटक नेत्र ज्योति सेवा शिरोमणि, जालौर के लाडले ,शल्य चिकित्सा सम्मान एवं कर्नाटक राज्य उत्सव पुरस्कार से सम्मानित डॉ. नरपत सोलंकी पुत्र श्री मांगीलाल जी सोलंकी सी ए सहित प्रोजेक्ट दृष्टि के अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच की गई।चिकित्सकों द्वारा जांच उपरांत जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन किए जाने की प्रक्रिया निर्धारित की गई तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया। शिविर में 2370 रजिस्ट्रेशन किए गए 350 को चश्मा वितरण किए गए एवं
252 ऑपरेशन हेतु सेलेक्ट किए गए शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर नेत्र जांच व उपचार का लाभ उठाया।यह नेत्र चिकित्सा शिविर प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सफलतापूर्वक संचालित हुआ। आयोजकों ने सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों,
स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। रिखबचंद सोलंकी सुशील सोलंकी दिनेश सोलंकी राजेंद्र सोलंकी रवि भावीन सोलंकी ऋषभ सोलंकी ओबाराम देवासी हनुमानजी इन्द्र मेहता बसंत शाहजी धनपद भंडारी
अयूब शेख सादिक इंदु चौधरी शकुंतला रंजना हेमा ललिता प्रेमलता अपेक्षा अशोक गुर्जर राजेंद्र भुतडा आदि कई लोग मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
