26वां जोधपुर पोलो-2025,महाराजा गजसिंहजी ने विजेता टीम को कप व ट्रॉफियां प्रदान की व पोलो मैग्जीन का विमोचन किया
|
😊 Please Share This News 😊
|

जोधपुर, 29 दिसम्बर। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें सोमवार 29 दिसम्बर को महाराजा सरदार सिंह कप का प्रदर्शन मैच लांसर्स व सरदार रसाला के बीच दोपहर 3.00 बजे खेला गया। सरदार रसाला ने चार के मुकाबले आठ गोल कर चार गोल के अन्तर से इस मैच को जीत लिया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक महाराजा गजसिंहजी मैदान में उपस्थित थे, जिन्होंने मैच समाप्ति पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को कप व ट्रॉफियां प्रदान की। महाराजा गजसिंहजी ने जोधपुर पोलो पर आधारित मैग्जीन का भी विमोचन किया। मैदान मेंउपस्थित मेहरानगढ़ बैण्ड व नाइन प्लेयड आर्मी पाईप वन मद्रास इंफ्रैन्ट्री बैण्ड ने सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्षकों को का मनोरंजन किया।जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि लांसर्स टीम की ओर से खेलते हुए टीम के खिलाड़ी सीए शुभम गुप्ता अकेले खिलाड़ी रहे जिन्होंने चारों गोल किए। शुभम ने दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व चौथे चक्कर में दो गोल किए।
मुकाबले में सरदार रसाला टीम के योगेश्वर सिंह भांवरी ने पहले, दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक, लोकेन्द्र सिंह ने पहले व चौथे चक्कर में एक-एक व साथी खिलाड़ी धनन्जयसिंह राठौड़ ने दूसरे चक्कर में दो व चौथे चक्कर में एक गोल किया।मैच के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, रैफरी इन्द्रजीत सिंह नाथावत थे।
मैच की कॉमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह, अंकुर मिश्रा व ऑस्ट्रेलिया के डेविड विण्डसर ने संयुक्त रूप से की।
महाराजा गज सिंह जी ने किया पोलो पर आधारित मैग्जीन का विमोचन-
महाराजा गज सिंह जी ने जोधपुर पोलो पर आधारित व अंकुर मिश्रा द्वारा सम्पादित पोलो मैग्जीन का आज विमोचन किया।
पोलो में छह दिन का अवकाश, 5 दिसम्बर को खेला जायेगा प्रदर्शन मैच-
मंगलवार 30 दिसम्बर से 4 जनवरी, 2026 तब पोलो ऑफ डे रखा गया है। इस दौरान कोई पोलो मैच नहीं खेला जायेगा। 5 जनवरी को इण्डियन नेवी एडमिरल पोलो कप का प्रदर्शन मैच दोपहर 3.00 बजे खेला जायेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
