आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने क्रमोन्नत सीएचसी भाद्राजून के अस्पताल भवन का किया शिलान्यास
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 29 दिसम्बर। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सोमवार को क्रमोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नए अस्पताल भवन का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चारण एवं संत-महात्माओं के सानिध्य में संपन्न हुआ।शिलान्यास समारोह में आहोर छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि इससे भाद्राजून क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं सुगमता से मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह सीएचसी क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर विकास कार्यों की जानकारी दी।शिलान्यास समारोह में महंत संतोष भारती महाराज, मांगीलाल प्रजापत, अमरसिंह तोड़मी, शैतानसिंह नोरवा, महावीरसिंह पांणवा, लालसिंह राजपुरोहित, दिनेशसिंह राठौड़, शैतानसिंह भाद्राजून, कैलाश शर्मा, स्थानीय प्रशासक सुरेन्द्र मीणा, अमृत कुमार, सुरेन्द्र कुमार,
रमेश सिंह नोरवा सहित विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
