बालकों के प्रति अपराधों की रोकथाम एवं संरक्षण के कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 29 दिसम्बर। बालकों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में 30 दिसम्बर, मंगलवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार जालोर में बैठक का आयोजन किया जायेगा।जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग जालोर के सहायक निदेशक राजीव कुमार सुथार ने बताया कि बैठक में बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड, बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति रोकथाम कार्यक्रम, बाल नशामुक्ति कार्यक्रम (एक युद्ध नशे के विरूद्ध), बाल विवाह रोकथाम 100 दिवसीय अभियान, बाल देखरेख संस्थाओं, चाईल्ड हेल्पलाईन, लंबित पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्यों इत्यादि पर चर्चा की जायेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
