नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल में परिवहन विभाग के निर्देश:1जनवरी के बाद होगी कार्रवाई – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल में परिवहन विभाग के निर्देश:1जनवरी के बाद होगी कार्रवाई

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-भीनमाल क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने निजी बस संचालकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। समस्त निजी बसों के मालिकों से अपील की गई है कि बसों की छत पर लगे कैरियर और ऊपर चढ़ने की सीढ़ियां दिनांक 31 दिसंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से हटा लें। इसके लिए सभी बस ऑपरेटरों, मालिकों एवं चालकों को दो दिन का समय दिया गया है। तय अवधि में निर्देशों की पालना नहीं करने पर 1 जनवरी 2026 से प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई की जाएगी।जिला परिवहन अधिकारी ओम सिंह शेखावत ने बताया कि भीनमाल क्षेत्र में कई निजी बस संचालक बसों की छतों पर यात्रियों को बैठा देते हैं तथा सामान भी रख देते हैं, जो सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत घातक है। इस प्रकार की लापरवाही से गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सड़क सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना करने पर निश्चित रूप से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इस मुद्दे को लेकर अति गंभीर है। ओवरलोडिंग व ओवरक्राउडिंग की समस्या को देखते हुए ये निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान काटने के साथ बसों को सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी। परिवहन विभाग ने सभी बस संचालकों से अपील की है कि वे समय रहते नियमों की पालना कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और दुर्घटनाओं से बचाव में सहयोग करें।(प्रियंक दवे)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!