नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 17 एवं 18 जनवरी को सायला में विराट हिंदू सम्मेलन, कलश यात्रा और झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

17 एवं 18 जनवरी को सायला में विराट हिंदू सम्मेलन, कलश यात्रा और झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

😊 Please Share This News 😊

सायला। उपखण्ड मुख्यालय में आगामी 17 व 18 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन के भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर पुराना बस स्टैंड स्थित गणपति मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दो दिवसीय सम्मेलन की रूपरेखा निर्धारण को लेकर चर्चा की गई। सम्मेलन का आगाज 17 जनवरी, शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस दौरान सुसज्जित कलशधारी कन्याएं, भव्य रथ, विभिन्न झांकियां, बैंड और डीजे आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी।सम्मेलन के दूसरे दिन 18 जनवरी, रविवार को विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें पंच परिवर्तन की विशेष झांकियां, हैरतअंगेज तलवार प्रदर्शन, संतों के प्रवचन एवं बौद्धिक सत्र का आयोजन होगा। साथ ही भामाशाहों का सम्मान भी किया जाएगा।

इस दौरान बैठक में यह रहे मौजूद

नैनमल लखारा, मांगीलाल राजपुरोहित, विक्रमसिंह दहिया, ताराराम चौधरी, आसूसिंह, मुल्तानमल आचार्य, नकुलसिंह और वागाराम चौधरी ने अपने विचार रखे, पदमाराम, सोनाराम, प्रकाश मेघवाल, अशोक अग्रवाल, मुल्तानमल आचार्य, सुरेंद्रसिंह, रूपकिशोर अग्रवाल, बलवंत सिंह आसाना, मंगलसिंह ऊदेश, रमेश आचार्य, प्रशांत रावल, शम्भूसिंह मोकनी, द्वारकादास वैष्णव, भोपसिंह राजपुरोहित, जगदिश राजपुरोहित, सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।( प्रियंक दवे )

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!