नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा जिलाध्यक्ष के जन्मदिवस पर उमड़ा बधाइयों का सैलाब – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भाजपा जिलाध्यक्ष के जन्मदिवस पर उमड़ा बधाइयों का सैलाब

😊 Please Share This News 😊

जालौर ( प्रियंक दवे ) जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के 46वें जन्मदिवस पर उनके पैतृक निवास जूनी बाली में आशीर्वाद एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश स्तरीय नेताओं, सांसद, विधायक, संगठन पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जिलाध्यक्ष को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने अपने जन्मदिवस को सेवा, सादगी और सरलता के साथ मनाते हुए सादा जीवन–उच्च विचार की भावना को साकार किया। उन्होंने प्रातः अपने आवास पर माता-पिता का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना व महाआरती की। इसके पश्चात पैतृक गांव की गौशाला में गौ-पूजन कर कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई।भाजपा जिलाध्यक्ष पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला जन्मदिवस था, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। सुबह से ही उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और उनके प्रति दिखा स्नेह संगठन में उनकी मजबूत स्वीकार्यता को दर्शाता है।दिनभर चले बधाई समारोह में सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह बालावत, भीनमाल के पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री भूपेन्द्र देवासी, वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा, दीपसिंह धनानी, भाजपा सिरोही जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़, भाजपा नेता दानाराम चौधरी, सांचौर निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि हरचंदराम पुरोहित, पूर्व प्रधान सायला प्रतिनिधि रामप्रकाश चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, भाजपा मंडल अध्यक्ष तलसाराम, सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी, पूर्व विधायक, सरपंच व कार्यकर्ता देर शाम तक आवास पर पहुंचते रहे।

सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जन्मदिवस

जिलाध्यक्ष के जन्मदिवस पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया। इस दौरान गौ-पूजन, गौ-सेवा, पौधारोपण, कंबल वितरण तथा अन्नपूर्णा रसोई में नि:शुल्क भोजन वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

विधानसभा क्षेत्रों में लगे बधाई होर्डिंग

जालोर जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिवस की शुभकामनाओं के होर्डिंग लगाए गए। बड़े-बड़े होर्डिंग और संदेश जिलाध्यक्ष की बढ़ती लोकप्रियता और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाते नजर आए।

फूलमालाओं व साफों से हुआ अभिनंदन

जिले की विभिन्न विधानसभाओं से पहुंचे मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर फूलमालाएं व साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

सोशल मीडिया पर भी छाई शुभकामनाएं

जन्मदिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेशों की बाढ़ रही। प्रदेश स्तरीय नेताओं, संगठन पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं आमजन द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

संगठन शक्ति 2025’ पुस्तक का विमोचन

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा संकलित पुस्तक “संगठन शक्ति 2025” का विमोचन किया गया। पुस्तक में जिला संगठन की संरचना, विभिन्न कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष की सहभागिता एवं प्रमुख कार्यों का उल्लेख किया गया है।

कार्यकर्ताओं का स्नेह देता है नई ऊर्जा : जिलाध्यक्ष

जन्मदिवस पर मिले अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का यह विश्वास और प्रेम उन्हें नई ऊर्जा व उत्साह प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संगठन का संकल्प अंत्योदय के विचार के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और विकास की सौगात पहुंचाना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!