नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 26वां जोधपुर पोलो-2025,राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

26वां जोधपुर पोलो-2025,राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर, 06 जनवरी। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल पीवीएसएम, एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें मंगलवार 06 जनवरी को राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट शुरु हुआ। पहले दिन दो मैच खेले गये। पहला मैच दोपहर 2.00 बजे जोधपुर व ऑप्टिमस अचीवर्स के बीच खेला गया। अन्तिम क्षण तक रोमांचक रहे इस मैच में अचीवर्स टीम ने जोधपुर पर छह के मुकाबले सात गोल कर एक गोल से अन्तर से मैच जीता। वही दूसरा मैच दोपहर 3.00 बजे आर्मी कमाण्डर्स कप के प्रदर्षन मैच के रूप में खेला गया जिसमें नेवी सेन्ट्रल एकेडमी टीम ने 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल पर पांच के मुकाबले नौ गोल कर चार गोल के अन्तर से आसान जीत दर्ज की।मैच के दौरान मैदान में महाराजा गजसिंह जी व भारतीय थलसेना के लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की रही गरिमामय उपस्थिति-जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि दोपहर 3.00 बजे खेले गये आर्मी कमाण्डर्स कप के प्रदर्षन मैच दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक महाराजा गजसिंह जी व भारतीय थलसेना के लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, एवीएसएम, जीओसी-इन-सी, सदर्न कमांड व श्रीमती कोमल सेठ सदर्न स्टार आर्मी वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएषन की रीजनल प्रेसीडेंट मुख्य अतिथि के रूप में मैदान में उपस्थित थे। लेफ्टिनेंट जनरल ंने प्रदर्षन मैच की पहली गेंद फेंककर खेल शुरु करवाया व मैच समाप्ति पर महाराजा गजसिंह जी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ियों को कप व ट्रॉफियां प्रदान की। श्रीमती कोमल सेठ ऑप्टिमस अचीवर्स की रोमांचक जीत-
सचिव नाथावत ने बताया कि पहले खेले गये मैच में जोधपुर टीम के दो हैण्डीकेप खिलाड़ी सलीम आजमी ने पहले चक्कर में एक गोल, चार हैण्डीकेप के खिलाड़ी अर्जेन्टीना के जरार्डो मजीनी ने भी पहले चक्कर में एक गोल, दो हैण्डीकेप खिलाड़ी धु्रवपाल गोदारा ने चौथे चक्कर में एक गोल व धनन्जय सिंह राठौड़ ने दूसरे, तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक कुल तीन गोल कर मैच को बेहद रोमांचक बना दिया। मुकाबले में ऑप्टिमस अचीवर्स टीम की ओर से खेलते हुए टीम के साविर गोदारा ने पहले, दूसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व छह हैण्डीकेप के विदेषी खिलाड़ी अलेजो आर्मबुरू ने दूसरे चक्कर में दो व तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया।
नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी की आसान जीत-
उन्होंने बताया कि दूसरे मैच में नेवी पोलो टीम की ओर से खेलते हुए टीम के तीन हैण्डीकेप खिलाड़ी सैय्यद हूर अली ने पहले चक्कर में दो व चौथे चक्कर में एक गोल, कैप्टन ए.पी. सिंह ने दूसरे चक्कर में एक गोल, निखिलेन्द्र सिंह ने चौथे चक्कर में एक गोल व अर्जेन्टीना के चार हैण्डीकेप खिलाड़ी डेनियल ओटामेंडी ने दूसरे चक्कर में व तीसरे चक्कर में लगातार तीन गोल कर टीम को अजेय बढ़त दिला दी। मुकाबले में 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल के मेजर मृत्युंजय सिंह चौहान ने दूसरे चक्कर में एक गोल, दो हैण्डीकेप खिलाड़ी समीर सुहाग ने चौथे चक्कर में एक गोल व नवीन सिंह ने तीसरे चक्कर में एक व चौथे चक्कर में दो गोल किए। यह टीम पहले चक्कर में कोई गोल नहीं कर पायी। दोनों ही मैचों के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, पहले मैच के रैफरी कुलदीप सिंह राठौड़ दूसरे मैच के रैफरी जरार्डों मजीनी रहे। मैच की कॉमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह रोहिट व अंकुर मिश्रा ने की।पोलो ग्राउंड में महरानगढ़ बैण्ड व आर्मी बैण्ड का प्रभावी प्रदर्षन-
मैच से पूर्व व मैच के मध्य मैदान में उपस्थित महरानगढ़ बैण्ड ने सुमधुर धुन के साथ मार्चपास्ट किया वहीं सेना के 1 मैक आईएनएफ (1 मद्रास) पाईप बैण्ड, 7 गार्ड्स पाईप बैण्ड, 8 मराठा लाईट इंफ्रेन्ट्री पाईप बैण्ड, 11 मराठा लाईट इंफ्रेन्ट्री पाईप बैण्ड, 26 मराठा लाईट इंफ्रेन्ट्री पाईप बैण्ड, 23 राजपूत पाईप बैण्ड व 2 गढ़वाल राइफल्स पाईप बैण्ड ने मैच समाप्ति पर आकर्षक संगीतमय प्रस्तुति दी।
राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप टूर्नामेंट आज से-
बुधवार 07 जनवरी को राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 2.00 बजे ऑप्टिमस अचीवर्स व राजस्थान पोलो क्लब के बीच व दूसरा मैच नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी व क्राईसिल/सुहाना टीमों के बीच दोपहर 3.00 बजे खेला जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!