नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंडो-नेपाल कबड्डी में भारत बना चैंपियन, सिरोही के दुर्गेश छीपा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

इंडो-नेपाल कबड्डी में भारत बना चैंपियन, सिरोही के दुर्गेश छीपा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास

😊 Please Share This News 😊

सिरोही -10वीं इंडो- नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप में भारत ने नेपाल को हराकर स्वर्ण पदक जीता । दुर्गेश छीपा का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिन्होंने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । 10वीं इंडो-नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया । फाइनल मे नेपाल कों 28 के मुकाबले भारत के 35 पॉइंट थे और प्रतियोगिता में विजय पताका फहराई । इस ऐतिहासिक उपलब्धि में राजस्थान के सिरोही जिले के भारजा निवासी दुर्गेश छीपा का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा । दुर्गेश ने अपने बेहतरीन खेल, अनुशासन और जुझारू प्रदर्शन से न केवल टीम को मजबूती दी, बल्कि निर्णायक क्षणों में भारत की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई । दुर्गेश छीपा पिता अरविंद कुमार छीपा का जीवन संघर्षों से भरा रहा है । सीमित पारिवारिक संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया । गांव की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन दुर्गेश ने अपने लक्ष्य को हमेशा सर्वोपरि रखा । अभ्यास के लिए सीमित सुविधाएं, आर्थिक चुनौतियां और संसाधनों की कमी उनके रास्ते में आईं, परंतु उनका आत्मविश्वास और संकल्प कभी डगमगाया नहीं । मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति का संगम दुर्गेश की सफलता के पीछे निरंतर संघर्ष, कठिन परिश्रम और अटूट देशभक्ति की भावना रही है । उन्होंने बचपन से ही कबड्डी को अपना लक्ष्य बनाया और दिन-रात अभ्यास में जुटे रहे । हर टूर्नामेंट, हर मुकाबला उनके लिए सीखने का अवसर रहा । राष्ट्रीय स्तर पर चयन से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की उनकी यात्रा प्रेरणादायी रही है । इंडो-नेपाल चैंपियनशिप में उन्होंने तकनीकी कौशल, फुर्ती और रणनीतिक समझ का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे भारतीय टीम को बढ़त मिली ।

क्षेत्र और देश में खुशी की लहर

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही सिरोही जिले और भारजा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई । ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और स्थानीय युवाओं ने दुर्गेश की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया । परिवारजनों ने इसे वर्षों की मेहनत का फल बताया और कहा कि दुर्गेश की सफलता ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है । स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खेल संगठनों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

युवाओं के लिए प्रेरणा

दुर्गेश छीपा की यह सफलता उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो सीमित साधनों के कारण अपने सपनों को अधूरा मान लेते हैं । उनकी उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि सच्ची मेहनत, अनुशासन और मजबूत संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है । दुर्गेश की यह जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि संघर्ष, विश्वास और आत्मबल की विजय है, जिसने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!