नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 26वां जोधपुर पोलो-2025,जोधपुर ने राजस्थान पोलो क्लब को व क्राईसिल/सुहाना टीम ने 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल को हराया – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

26वां जोधपुर पोलो-2025,जोधपुर ने राजस्थान पोलो क्लब को व क्राईसिल/सुहाना टीम ने 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल को हराया

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर, 08 जनवरी। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल पीवीएसएम, एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें गुरुवार 08 जनवरी को राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले गये। पहला मैच दोपहर 2.00 बजे जोधपुर व राजस्थान पोलो क्लब के बीच खेला गया। इस रोचक मुकाबले में जोधपुर ने इस मैच को सात के मुकाबले आठ गोल कर एक गोल के अन्तर से हराया जबकि दूसरा मैच 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल व क्राईसिल/सुहाना टीमों के बीच खेला गया जिसे क्राईसिल/सुहाना टीम ने छह के मुकाबले दस गोल कर चार गोल के अन्तर से जीत लिया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक महाराजा गजसिंह जी मैदान में उपस्थित थे। मेहरानगढ़ ने आज भी मैदान में उपस्थित जनसमूह के समक्ष मार्चपास्ट किया व मैच के मध्य में अपनी सुमधुर सुर लहरियां बिखेरी।जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि दोपहर 2.00 बजे खेले गये पहले मैच में राजस्थान पोलो क्लब टीम की ओर से टीम के रंषय पुरोहित व डीनो धनकड़ ने पहले चक्कर में एक-एक गोल, अंगद कलान ने चौथे चक्कर में एक-एक गोल, व चार हैण्डीकेप के खिलाड़ी लांस वाटसन ने पहले व चौथे चक्कर में दो-दो गोल किए। मुकाबले में जोधपुर टीम की ओर से खेलते हुए टीम के दो हैण्डीकेप खिलाड़ी सलीम आजमी ने पहले चक्कर में एक गोल, दो हैण्डीकेप के ही धु्रवपाल गोदारा ने तीसरे चक्कर में दो गोल, धनन्जय सिंह राठौड़ ने चौथे चक्कर में एक गोल व चार हैण्डीकेप खिलाड़ी जरार्डो मजीनी ने दूसरे चक्कर में तीन व चौथे चक्कर में एक गोल कर टीम को जीत दिलायी।उन्होंने बताया कि दोपहर 3.00 बजे खेले गये दूसरे मैच में क्राईसिल/सुहाना टीम की ओर से खेलते हुए टीम के छह हैण्डीकेप के खिलाड़ी मतियास व्याल ने शानदार खेल का प्रदर्षन करते हुए पहले, तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व दूसरे चक्कर में तीन गोल किए। तीन हैण्डीकेप के साथी खिलाड़ी कुलदीप सिंह राठौड़ ने पहले व दूसरे चक्कर में एक-एक गोल व पूर्व खेल मंत्री राजस्थान सरकार अषोक चांदना ने दूसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल के तीन हैण्डीकेप खिलाड़ी नवीन सिंह ने प्रत्येक चक्कर में एक-एक कुल चार गोल किए। साथी खिलाड़ी मेजर मृत्युंजय सिंह चौहान ने तीसरे चक्कर में व दो हैण्डीकेप खिलाड़ी समीर सुहाग ने चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। दोनों ही मैचों के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, पहले मैच के रैफरी डेनियल ओटामंेडी व दूसरे मैच के रैफरी सैय्यद शमषेर अली रहे। मैच की कॉमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह रोहिट व अविजीत सिंह रोहिट ने संयुक्त रूप से की।

पोलो में आज रहेगा अवकाष, शनिवार 10 जनवरी को खेले जाएंगे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल-
षुक्रवार 09 जनवरी को पोलो ऑफ डे रहेगा, कोई मैच नहीं खेला जायेगा। शनिवार 10 जनवरी को राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच दोपहर 2.00 व 3.00 बजे खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल ऑप्टिमस अचीवर्स व क्राईसिल/सुहाना टीमों के बीच व दूसरा सेमीफाइनल जोधपुर व नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी के बीच खेला जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!