अधिकारी संवेदनशील होकर आमजन की समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर ।जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा एवं जन शिकायतों, परिवेदनाओं के निवारण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति बैठक के दौरान जिला कलक्टर निशांत जैन ने कहा कि अधिकारी संवेदनशील होकर आमजन की समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण कर उन्हें राहत प्रदान करना सुनिश्चित करें।जनसुनवाई में जिला कलक्टर निशांत जैन द्वारा आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई करते हुए मौके पर उनका निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के दौरान सरकारी रास्ते व भूमि से अतिक्रमण हटवाने, जमीन का सीमांकन करने, पेयजल आपूर्ति व प्रेशर संबंधी समस्या,, विद्युत कनेक्शन समेत विभिन्न परिवेदनाओं का संज्ञान लेते हुए जिला कलक्टर द्वारा संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी को उचित कार्यवाही कर पालना रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर निशांत जैन ने भीनमाल की माघ कॉलोनी में पेयजल सप्लाई को लेकर समस्या का समाधान करने, पूरण ग्राम में अतिक्रमण की शिकायत पर निष्पक्ष कार्यवाही कर पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने, केशवना में विद्युत कनेक्शन के संबंध में प्राप्त शिकायत का निस्तारण करने, जसवंतपुरा के मुडतरासिली व रामसीन में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटवाने, बागोड़ा के धमण ग्राम में नदी पर हुए अतिक्रमण व उम्मेदाबाद में गोचर भूमि से अतिक्रमण हटवाने को लेकर उपस्थित हुए परिवादियो ंकी समस्या सुन उनके उचित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सतर्कता समिति में दर्ज 20 प्रकरणों में से 10 का निस्तारण किया गया वही जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 22 परिवेदनाओं में से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर शेष 10 परिवेदनाओं को संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु, उप वन संरक्षक यादवेन्द्र चूण्डावत, प्रशिक्षु आर.ए.एस. रवि गोयल व पूनम चौधरी, डिस्कॉम एसई महेश कुमार व्यास, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता ताराचंद कुलदीप सहित सतर्कता समिति की सदस्य लीला कंवर, भरत कुमार सहित विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
