नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा किसान मोर्चा में दक्ष वैद्य साहू को प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी की मिली जिम्मेदारी – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भाजपा किसान मोर्चा में दक्ष वैद्य साहू को प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी की मिली जिम्मेदारी

😊 Please Share This News 😊

रायपुर-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर एवं प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डे ने युवा कृषक दक्ष वैद्य साहू को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सशक्त बनाने और आधुनिक कृषि क्रांति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दक्ष वैद्य साहू युवा नेतृत्व और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं, इस भूमिका में सोशल मीडिया को हथियार बनाकर किसानों की आवाज को मजबूत करेंगे।इस अवसर पर दक्ष वैद्य साहू ने कहा मुझे यह जिम्मेदारी मिलना सौभाग्य है। मैं इसे पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगा और किसानों के हित में अथक प्रयास करूंगा। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया एक शक्तिशाली माध्यम है, जिसके जरिए हम किसानों तक सीधे पहुंच सकते हैं। हम ड्रोन तकनीक, स्मार्ट फार्मिंग, जैविक खाद और एआई-आधारित फसल प्रबंधन जैसी आधुनिक तकनीकों से कृषि को क्रांतिकारी बनाएंगे। युवा किसानों से विशेष अपील है कि वे इन तकनीकों को अपनाकर अपनी उपज को बढ़ाएं और आर्थिक रूप से मजबूत बनें।सरकारी योजनाओं का प्रचार और समस्या समाधान दक्ष वैद्य साहू ने आगे कहा हमारा उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि के लिए प्रेरित करना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम किसान क्रेडिट कार्ड,फसल बीमा योजना जैसी छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है। सोशल मीडिया पर लाइव सेशन,वेबिनार और सफल किसान स्टोरीज के माध्यम से हम उनकी समस्याओं—जैसे बाढ़ प्रभाव,बाजार पहुंच और सिंचाई—का समाधान ढूंढेंगे। किसानों के साथ मिलकर काम करेंगे और उनकी हर समस्या को मोर्चा नेतृत्व तक पहुंचाएंगे।
सोशल मीडिया से सीधा संवाद
दक्ष वैद्य साहू ने प्रतिबद्धता जताई मैं व्यक्तिगत रूप से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर सक्रिय रहूंगा। किसान भाइयों-बहनों से आग्रह है कि अपनी समस्याएं, सुझाव और सफलताएं साझा करें। हम डेडिकेटेड हेल्पलाइन और चैनल बनाएंगे, ताकि ग्रामीण छत्तीसगढ़ डिजिटल रूप से जुड़ सके। नवनियुक्त प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी दक्ष वैद्य साहू ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सरोज पांडे,पूर्व मंत्री एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल,उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा,गुरु खुशवंत साहेब,दयाल दास बघेल,ओपी चौधरी,राम विचार नेताम,केदार कश्यप,श्याम बिहारी जायसवाल,गजेंद्र यादव,टंकराम वर्मा,लखनलाल देवांगन राजेश अग्रवाल,लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत,अजय चंद्राकर समस्त मंत्रीगण सहित विधायकद्वय रिकेश सेन,ललित चंद्राकर,डोमेनलाल कोसेवाडा,अनुज शर्मा,सुनील सोनी,पुरेंद्र मिश्रा,मोतीलाल साहू, महापौर मिनल चौबे,भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू,निगम उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह समेत समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा इस अवसर पर सभी का आशीर्वाद मेरी प्रेरणा बनेगा। दक्ष वैद्य साहू की नियुक्ति से भाजपा किसान मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा मिली है। यह कदम छत्तीसगढ़ के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। हम पूर्ण विश्वास के साथ कहते हैं कि वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!