नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दल से मुलाकात की – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दल से मुलाकात की

😊 Please Share This News 😊

कश्मीर-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, अंतरिक्ष विभाग और परमाणु ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यहां अपने आवास पर जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं के दल से भेंट की और उनसे बातचीत की।यह बातचीत सौहार्दपूर्ण और अनौपचारिक वातावरण में हुई। इसमें मंत्री ने अतिथि युवा प्रतिभागियों के लिए एक विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया।इस दल में जम्मू और कश्मीर के 52 और लद्दाख के 31 युवा शामिल हैं। ये युवा राष्ट्रीय राजधानी में माय भारत, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव – विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में भाग लेने के लिए आए हैं।इस बातचीत के दौरान, डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रत्येक प्रतिभागी से व्यक्तिगत रूप से भेंट की और उनकी पृष्ठभूमि, आकांक्षाओं और राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में उनके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों को समझने में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने विकसित भारत चैलेंज ट्रैक और क्लचरल एंड इनोवेशन ट्रैक में उनकी भागीदारी पर चर्चा की और उन्हें इस राष्ट्रीय मंच का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।यह राष्ट्रीय कार्यक्रम वर्तमान में नई दिल्ली के भारत मंडपम में 10 से 12 जनवरी, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसका समापन 12 जनवरी को होगा। इस अवसर पर युवा दल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष किया जाता है। इसे 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।डॉ. जितेंद्र सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का भविष्य उसके युवा नागरिकों की ऊर्जा, नवाचार और नेतृत्व पर निर्भर करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक मंच है जहां विचार, रचनात्मकता और नेतृत्व का संगम होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना का

उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि आज के युवा न केवल विकास के लाभार्थी हैं, बल्कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सक्रिय हितधारक और सह-निर्माता भी हैं।

मंत्री महोदय ने राष्ट्रीय एकता और एकजुटता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे क्षेत्रों के युवा देश के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को इस महोत्सव का उपयोग भारत भर के अपने साथियों से

जुड़ने, देश की विविधता को सराहने और नवाचार एवं शासन से लेकर संस्कृति एवं सामाजिक विकास तक के क्षेत्रों में युवाओं के नेतृत्व में समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए अपना भाषण समाप्त किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवा राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपने-अपने क्षेत्रों का उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व करेंगे और सकारात्मक बदलाव के राजदूत बनकर लौटेंगे तथा एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना और विकसित भारत के परिवर्तनकारी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!