26वां जोधपुर पोलो – 2025,पहले मैच में नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी ने जोधपुर को चार गोल के अन्तर से हराया
|
😊 Please Share This News 😊
|

जोधपुर, 13 जनवरी। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल पीवीएसएम, एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेद सिंह जी एयरपोर्ट रोड, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 में मंगलवार 13 जनवरी को महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (8 गोल) टूर्नामेंट दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच दोपहर 2.00 बजे नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी व जोधपुर टीम के बीच खेला गया जिसमें नेवी पोलो की टीम ने चार के मुकाबले आठ गोल कर चार गोल के अंतर से जीत दर्ज की, वही दूसरा मैच दोपहर 3.00 बजे राजस्थान पोलो क्लब व ऑप्टिमस अचीवर्स के बीच खेला गया जिसमें अचीवर्स टीम ने राजस्थान पोलो क्लब टीम को छह के मुकाबलीे सात गोल कर एक गोल के अंतर से मैच जीत लिया।जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि पहले मैच में नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी टीम के चार हैण्डीकेप खिलाड़ी डेनियल ओटामेंडी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। डेनियल ने पहले, दूसरे व तीसरे चक्कर में दो-दो गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। साथी खिलाड़ी कैप्टन ए.पी. ंिसंह ने भी चौथे चक्कर में दो गोल किए। मुकाबले में जोधपुर टीम के चार हैण्डीकेप खिलाड़ी जरार्डो मजीनी ने पहले चक्कर में एक व सलीम आजमी ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया। योगेश्वर सिंह भांवरी ने तीसरे व चौथे चक्कर में एक गोल किया।उन्होंने बताया कि दूसरे मैच में विजेता ऑप्टिमस अचीवर्स टीम की ओर से खेलते हुए टीम के छह हैण्डीकेप खिलाड़ी अलेजो आर्मबुरू ने पहले व दूसरे चक्कर में एक-एक गोल व तीसरे व चौथे चक्कर में दो-दो गोल कर मैच को अन्तिम चक्कर तक रोमांचक बनाए रखा। साथी खिलाड़ी आर्यमन सिंह ने भी चौथे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में राजस्थान पोलो क्लब टीम की ओर से खेलते हुए टीम के रंशय पुरोहित और अंगद कलान ने पहले चक्कर में एक-एक गोल व चार हैण्डीकेप के खिलाड़ी लांस वाटसन ने दूसरे चक्कर मंे तीन व चौथे चक्कर में एक गोल किया। दोनों ही मैचों के अम्पायर अर्जेंटीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, पहले मैच के रैफरी मतियास व्याल व दूसरे मैच के रैफरी नवीन सिंह रहे । मैच की कॉमेंट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह ने की।
टूर्नामेंट के तहत आज भी खेले जाएंगे दो मैच-
बुधवार 14 जनवरी को महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (8 गोल) टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 2.00 बजे बीजेडएस स्कूल व जोधपुर के बीच व दूसरा मैच क्राईसिल व ऑप्टिमस अचीवर्स टीमों के बीच दोपहर 3.00 बजे खेला जायेगा ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
