नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सायला में पशुमेला की सभी सुविधाओं पर दिया जोर,पशु विक्रय व्यवस्था होगी और मजबूत – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सायला में पशुमेला की सभी सुविधाओं पर दिया जोर,पशु विक्रय व्यवस्था होगी और मजबूत

😊 Please Share This News 😊

सायला । ( प्रियंक दवे ) । उपखंड मुख्यालय स्थित कात्यायनी माता मंदिर प्रांगण में पशुमेला को संगठित करने और पशु मेले को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। हाल ही में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 फरवरी से 20 फरवरी तक 2026 को एक भव्य जिला स्तरीय पशुमेला महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जालोर जिले की सभी तहसीलों व गांवों से बड़ी संख्या में पशुपालक भाग लेंगे।बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव व ढाणी-ढाणी तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पशुपालकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलेभर के प्रतिनिधि पशुपालकों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

पशु विक्रय व्यवस्था होगी और मजबूत

बैठक में पशु विक्रय समिति को सशक्त बनाने पर विशेष चर्चा हुई। समिति के माध्यम से पशुओं की खरीद-फरोख्त को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और भरोसेमंद बनाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही मेले में बाहर से आने वाले पशुपालकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया।

पशु मेले को मिलेगा नया और भव्य स्वरूप

पशु मेले को आकर्षक व व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें, मेला परिसर की सम्पूर्ण साफ-सफाई व्यवस्था, अलग-अलग नस्ल व श्रेणी के पशुओं के लिए विशेष प्रवेश द्वार, आगंतुकों व श्रद्धालुओं के लिए भव्य स्वागत द्वार, बैठने, पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार इस दौरान उत्तम सिंह जीवाणा, शैलेंद्र सिंह बावतरा, मंगल सिंह सायला, हड़मत सिंह सोढा,नरेंद्र सिंह,नारायण सिंह, बलवंत सिंह, विजयसिंह, राजू जैन, सुखसिंह, ईश्वरसिंह, मेघराजसिंह, किशनसिंह, अमर सिंह सोढ़ा, पन्नेसिंह, गणपतसिंह, माधुसिंह, हुकमसिंह, उत्तम, दीपाराम, कमलेश, हर्षण, पौडवसिंह, वागाराम, नरपतसिंह, सुरेश सुथार, मंगलाराम, मनोहरसिंह, रंजीतसिंह व कई संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे ।बैठक में उपस्थित पशुपालकों ने एक स्वर में कहा कि यह पशु मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जालोर जिले की पहचान बनेगा। इसके लिए सभी मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे और आयोजन को ऐतिहासिक व यादगार रूप देंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!