भीनमाल जैन संघ के प्रतिनिधिमंडल ने लिया गुरुदेव से आशीर्वाद।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल । जैन समाज के महा पर्व पयुर्षण की समाप्ति पर जगह जगह चातुर्मास कर रहे जैन मुनियों के दर्शन वंदन करने की परम्परा है । इसी क्रम में भीनमाल जैन संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आलासन में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि प्रसन्नचंद विजय म सा के दर्शन वंदन करने के लिए वहां गया । वहां पर जैन मुनि के दर्शन वंदन करने के पश्चात समाज के लोगों ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की । जैन मुनि प्रसन्नचंद विजय म सा ने आगामी दिनों में मनाये जाने वाले तीर्थेन्द्रसूरी म सा की जयंती मनाने के अवसर पर सभी समाज के लोगों को आने के लिए कहा । समाज के लोगों ने गुरुदेव से आशीर्वाद लेकर शीघ्र भीनमाल आने की विनती भी की ।
इस अवसर पर भंवरलाल कोमता, मुकेश बाफना, अशोक मेहता, माणकमल भंडारी, रमेश मेहता बोटी, पुखराज कानूंगो, सुनिल मेहता, सुमेरमल वाणीगोता, राजेश भंडारी, कान्तिलाल राठौड़, रणजीत भंडारी, नरेश सेठ, पारसमल जोगाणी, एडवोकेट ललित भंडारी सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के बंधु उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
