आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सायला में ऐतिहासिक विराट हिन्दू सम्मेलन, भव्य कलश यात्रा, शिव तांडव व झांकियों ने रचा इतिहास
|
😊 Please Share This News 😊
|

सायला-( प्रियंक दवे)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर सायला नगर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन ने धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का अद्भुत संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजी बालिकाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुआ, इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थित रही। जिसने पूरे नगर को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया।
नगर भ्रमण करती कलश यात्रा
कलश यात्रा लहर भारती कुटिया से प्रारंभ होकर रामजी मंदिर, तहसील परिसर, पंचायत समिति, ब्रह्मपुरी, रिद्धि-सिद्धि गणपति मंदिर, उद्देशों का वास, अम्बे माता मंदिर होते हुए बालाजी मंदिर पहुँची। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में मनोज रिया एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां श्रद्धा का केंद्र रहीं, वहीं शिव तांडव नृत्य की सशक्त और ऊर्जावान प्रस्तुति पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। 
18 जनवरी रविवार को होगा मुख्य सम्मेलन
आयोजकों ने बताया कि रविवार को ओटवाला रोड स्थित बालाजी मंदिर के सामने विराट हिन्दू सम्मेलन का मुख्य आयोजन होगा। सम्मेलन साधु-संतों के सान्निध्य में भव्य रूप से संपन्न होगा, पद्मश्री सम्मानित रुमा देवी भी रहेगी उपस्थित, ओर भजन गायक प्रकाश माली के मधुर आवाज से वातावरण होगा भक्ति मय, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
समरसता और एकता का संदेश
विराट हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कृति, सेवा और राष्ट्रभाव की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, समरसता और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण देखने को मिला।सायला में आयोजित यह विराट हिन्दू सम्मेलन न केवल धार्मिक आयोजन रहा,
बल्कि सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव का भव्य उत्सव बनकर सामने आया, जिसकी गूंज लंबे समय तक नगर और क्षेत्र में बनी रहेगी।इस दौरान कमेटी सयोजक व कमिटी सदिय, व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
