नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल में महाकवि माघ महोत्सव के तहत एक फरवरी को अखिल भारत विराट कवि सम्मेलन का होगा आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल में महाकवि माघ महोत्सव के तहत एक फरवरी को अखिल भारत विराट कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल 22जनवरी 2026 स्थानीय कवि माघ उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में महाकवि माघ विकास संस्थान व नगर के गणमान्य नागरिकों की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में दो दिवसीय महाकवि माघ महोत्सव के तहत 1 फ़रवरी क़ो अखिल भारत स्तरीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन पर चर्चा की,डॉ. घनश्याम व्यास ने बताया कि नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी मातुश्री हुआ देवी मलाराम गेहलोत के अमृत जीवित महोत्सव के सौजन्य से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में संभाग के समस्त 36 कौम भारतीय समाज की उपस्थिति में श्रीमाल भीनमाल में भव्य आयोजन होने जा रहा हैंl मनीष दवे कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि उक्त सम्मलेन क़ो लेकर नगर में महाकवि माघ जन्म जयन्ती महोत्सव की कुमकुम पत्रिका एवं आमंत्रण पत्रिका पीले चावल के साथ वैदिक मन्त्रोंचार के साथ पूजन किया गया. तत्पश्चात नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नगर के प्रमुख देवताओ क़ो कंकु पत्रिका लिख कर आमंत्रित किया गया इस हेतु प्रमुख देव स्थानों, ट्रस्ट क़ो पत्रिका की जिम्मेदारी दी गई,इसके साथ नागरिकों द्वारा आमंत्रण पत्र एवं पेम्पलेट का आमजन के लिये विमोचन कर कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया गया.

वही नगर के इस प्रेरक कार्यक्रम हेतु सौजन्य परिवार के हुआ देवी मला राम गहलोत के परिवार से सुंदरलाल (हरी ओम) उपस्थित रहे।

राष्ट्र स्तरीय विराट कवि सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर…..

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भीनमाल में 36 कौम में उत्साह हैं, जन जन की आस्था का शिखर शिशुपाल वध के अमर रचयिता श्री महाकवि माघ के जन्म जयंती महोत्सव की तैयारी को लेकर काफ़ी उत्साह है। जो विगत कई वर्षों की कवि सम्मेलन की भारी मांग को देखते हुए शाम को आगामी 1 फरवरी को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
नगर के प्रमुख मार्गो, चौराहा पर होर्डिंग, बैनर लगाये जा रहे है,इसी बीच राजस्थान संस्कृत अकादमी द्वारा विविध प्रतियोगिताब,संस्कृत प्रचार प्रसार हेतु सांस्कृतिक आयोजन भी माघ जयंती के दिन आयोजन होगा।इस दौरान ठाकुर शेखर व्यास, हकसिंह के राव, हरिसिंह सोलंकी,श्याम खेतावत, मोहन सिंह सिसोदिया, प्रेमाराम बंजारा, जगदीश रामावत,दिनेश दवे नवीन, कांतिलाल जैन,नेनाराम चौहान,दिनेश वत्सल, मांगीलाल गहलोत, सालूराम देवासी, ललित शर्मा,उत्तम दर्जी, कृष्ण कुमार दर्जी, दीपाराम,डॉ घनश्याम व्यास( कार्यक्रम समन्वयक) वासुदेव अवस्थी,नरोत्तम त्रिवेदी,पारसमल राणा,मेसाराम देवासी,राजेश सोलंकी,थानाराम देवासी,गहलोत अरुण पप्पू माली,मदन सुन्देसा,

मनीष दवे, मफाराम मेघवाल सहित गणमान्य के नेतृत्व में तैयारियों में जुटे हुए हैं।बैठक में उपर्युक्त कार्यक्रमों की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!