नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल के लोगों ने राज के पुरोहित के निधन पर दी श्रद्धांजलि – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल के लोगों ने राज के पुरोहित के निधन पर दी श्रद्धांजलि

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-स्थानीय चंडीनाथ महादेव मंदिर परिसर सभा भवन में विप्र फाउंडेशन जालोर द्वारा 36कौम भारतीय समाज द्वारा जन जन के प्रिय,पूर्व कैबिनेट मंत्री समाज सेवी स्वर्गीय राज के पुरोहित के निधन पर 36 कौम द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भगवान विष्णु वराह श्याम भगवान की स्तुति वंदना कर दो मिनिट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की शहर के चंडीनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस शोक सभा में शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। दिनेश कुमार दवे नवीन प्रदेश महामंत्री विप्र फाउंडेशन,शेखर व्यास अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज सहित बंधु जन बंधुओ ने राज के पुरोहित की तस्वीर पर माल्यार्पण,पुष्पगुच्छ ,अगर धूप दीप प्रज्वलित कर भगवान आराध्य को याद किया।
इस मौके पर दिनेश दवे नवीन विप्र फाउंडेशन ने कहा कि पुरोहित के कार्य एक कर्मठता, शुचिता और श्रेष्ठता का पर्याय है, शेखर व्यास ने कहा कि राज के पुरोहित के लोकसम्मत यश-कीर्ति से पूर्व से ही परिचित था,परंतु जब सजीव रूप में इन विभूति से सानिध्य हुआ तो अनुभव किया कि वे राज के पुरोहित एक विनम्रता, दूरदृष्टि, उदारता और सेवा-भावना के जीवंत प्रतिमान रहे। हरचंद राजपुरोहित ने कहा कि राज के पुरोहित के मुखमंडल पर संयम और ओज का अद्भुत संतुलन था । जोरावर सिंह राव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। डॉ घनश्याम व्यास जिला महामंत्री ने बताया कि पुरोहित ने

युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए पुनीत उदात्त योगदान हेतु हृदय से अभिनंदन किया व उनके उदार चरित्र को याद किया।कार्यक्रम में दिनेश दवे नवीन प्रदेश महामंत्री, शेखर व्यास,हरचंद राजपुरोहित, जगदीश प्रसाद रामावत,जोरावर सिंह राव,

डॉ राजेंद्र वैष्णव,मनीष दवे, रविशंकर दवे,नरोतम त्रिवेदी,मुकेश व्यास,जगदीश रामावत,पुरोहित मुकेश,सुरेश वोरा,राजेश सोलंकी,अनिलपुजारी,

घेवरचंद पुरोहित,वासुदेव अवस्थी,सहित कई बंधु गण की उपस्थिति रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!