सूरतगढ़ में पट्टे बनाने को लेकर धरने पर बैठे नागरिकों को पूर्व मंत्री की समझाइश के बाद धरना समाप्त किया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

सूरतगढ़-सूरतगढ़ शहर में वार्ड संख्या 03 और 26 के नागरिक बंधु जो पिछले काफी दिनों से पट्टे बनाने को लेकर गोयल चौक पर धरने पर बैठे थे।
आज उनके बीच पूर्व मंत्री रामप्रताप कासनियां ने पहुंचकर उनकी समस्या को जाना और उन्होंने जैसा बताया उसी अनुसार सबंधित SDM साहब और नगरपालिका EO से वार्ता करके वार्ड वासियों और शहर वासियों की समस्या के समाधान हेतु राज्य सरकार से अति शीघ्र उनकी पट्टो की समस्या सहित अन्य सभी समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास करूंगा। सभी वार्ड वासियों और शहर के नागरिकों ने उनकी बातों को सुना और बात के धरना समाप्त किया और मान सम्मान किया इसके लिए पूर्व मंत्री ने सभी का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया। और कहा कि सभी शहरवासियों के सभी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए पहले भी मैने प्रयास किए और आगे भी करूंगा ।
इस दौरान संघर्ष समिति के सदस्य, वार्ड संख्या 03 और 26 के नागरिक बंधु, बाजार के गणमान्य नागरिक बधुओं सहित शहर के देवतुल्य नागरिक बंधु उपस्थित रहे।साथ ही पूर्व मंत्री ने आव्हान करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर अपने सूरतगढ़ का विकास करेंगे।
आप सब लोग ही मेरी ताकत हो हम सब मिलकर हमारे शहर की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
