नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 29 जनवरी को, 7 फरवरी तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे दावें एवं आपत्तियाँ – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 29 जनवरी को, 7 फरवरी तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे दावें एवं आपत्तियाँ

😊 Please Share This News 😊

जालोर 27 जनवरी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 29 जनवरी, गुरूवार को किया जायेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के लिए जारी कार्यक्रम व दिशा-निर्देशों की पालना में निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 29 जनवरी, गुरूवार को किया जायेगा तथा 31 जनवरी, शनिवार को निर्वाचक नामावलियों का वार्डों/मतदान केन्द्रों पर पठन किया जायेगा। निर्वाचक नामावली से संबंधित आपत्ति होने पर 29 जनवरी, गुरूवार से 7 फरवरी, शनिवार तक किसी भी दिवस में आवेदन पत्र भरकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी को प्रस्तुत करने के लिए पदाभिहित अधिकारियों को या सीधे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय में दावें एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि 1 फरवरी, रविवार व 2 फरवरी, सोमवार को मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान तिथि पर प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक पदाभिहित अधिकारी उपस्थित रहकर दावें एवं आपत्तियाँ प्राप्त करेंगे तथा शेष दिनों में पदाभिहित अधिकारी मतदान केन्द्रों पर आधा दिवस मध्याह्न पश्चात् 2 बजे से सायं 6 बजे तक उपस्थित रहेंगे। 14 फरवरी, शनिवार तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा। 21 फरवरी, शनिवार तक पूरक सूचियों की तैयारी की जायेगी तथा 25 फरवरी, बुधवार को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के पश्चात् दावों व आपत्तियों की अवधि के दौरान ऐसे मतदाता जिनकी आयु 1 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष हो रही हैं, उनके भी नाम जोड़ने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!