नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन

😊 Please Share This News 😊

गाजियाबाद– शालीमार गार्डन,संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिनांक 25 जनवरी 2026 को शालीमार गार्डन, साहिबाबाद स्थित डॉ. संजय दुबे जी के क्लिनिक पर एक भव्य निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।इस मेडिकल कैंप में मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। कैंप में फिजिशियन एवं कार्डियोलॉजिस्ट परामर्श के साथ-साथ दंत एवं नेत्र जाँच, ECG, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन जाँच, PFT (फेफड़ों की जाँच), ,यूरिक एसिड / कोलेस्ट्रॉल / RBS जाँच निःशुल्क की गई। इसके अतिरिक्त, जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए, जिससे महिला स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा मिला।कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब शालीमार गार्डन थाना से SHO बृजेश कुमार यादव, इंस्पेक्टर प्रिंसी एवं उनकी पूरी टीम मेडिकल कैंप में उपस्थित हुई। साथ ही अभिलाषा शर्मा, अक्षत शर्मा, गीता जैन, शुभम अग्रवाल, माया पाराशर, गणेश एवं पाराशर ने भी कैंप में शिरकत कर संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट की सराहना की और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।मेट्रो हॉस्पिटल की ओर से डॉ. फैसल, रवि ढिल्लों टीम सहित चिकित्सकीय स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही, जिनकी सेवाओं से कैंप अत्यंत सफल रहा।मेडिकल कैंप की शुरुआत श्रीमती प्रकाशवती वशिष्ठ द्वारा पुष्प गणेश वंदना, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. सुषमा वशिष्ठ, उपाध्यक्ष डॉ. आर. के. श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुमन शर्मा सहित ट्रस्ट की पूरी टीम पूरे समर्पण और मेहनत के साथ सेवा कार्य में जुटी रही।कैंप में सक्रिय रूप से योगदान देने वालों में राकेश शर्मा, डॉ. संकल्प श्रीवास्तव, लीमांशी श्रीवास्तव, डॉ. भारत रावत, मीनाक्षी रावत, राजेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र वशिष्ठ, शुभम सिंह, उत्कर्ष, मेघा दांडा, कुबेर चौधरी, मनीषा भारद्वाज, नैना रावत, रूपांशी, वर्षा जैन, सुबोध चौधरी, जगदीश लाल जी सहित अनेक स्वयंसेवक एवं सदस्य शामिल रहे। सभी के संयुक्त प्रयास से यह सेवा शिविर अत्यंत सुव्यवस्थित, प्रभावशाली और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।स्थानीय नागरिकों ने संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। ट्रस्ट ने भविष्य में भी इसी प्रकार स्वास्थ्य एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया। संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन*यह निःशुल्क मेडिकल कैंप न केवल स्वास्थ्य जांच का माध्यम बना, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का सशक्त संदेश भी दे गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!