नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सायला में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला,उपखण्ड अधिकारी सूरजभान बिश्नोई को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा मजबूत करने की मांग – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सायला में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला,उपखण्ड अधिकारी सूरजभान बिश्नोई को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा मजबूत करने की मांग

😊 Please Share This News 😊

सायला ( प्रियंक दवे ) । रेवतड़ा राजकीय महाविद्यालय में पूर्व में महिला सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों द्वारा आयोजित धरने के बावजूद ठोस कार्यवाही नहीं होने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने अब प्रशासन से सीधी कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। हाल ही में सायला के पुराना बस स्टैंड पर एक कॉलेज छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना ने पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।इस घटना के बाद सायला क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ABVP ओर NSUI के छात्रों ने उपखण्ड अधिकारी सूरजभान बिश्नोई को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों, कॉलेज आने-जाने वाले मार्गों एवं पुराना व नया बस स्टैंड क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की मांग की गई।छात्रों ने बताया कि रेवतड़ा राजकीय महाविद्यालय में पूर्व में आयोजित धरने के दौरान कॉलेज परिसर, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं महिला सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी लापरवाही का परिणाम छात्रा से छेड़छाड़ की घटना के रूप में सामने आया है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें

ज्ञापन में प्रशासन से निम्न मांगें प्रमुख रूप से रखी गईं—

1. सायला के पुराना एवं नया बस स्टैंड, कॉलेज मार्गों एवं अन्य संवेदनशील सार्वजनिक स्थलों पर नियमित एवं प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए।

2. छात्रा से छेड़छाड़ की घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध शीघ्र व सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।

3. महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए।

4. राजकीय महाविद्यालय रेवतड़ा के कॉलेज परिसर, परिसर के बाहर एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर संबंधित पुलिस बीट

अधिकारी एवं बीट कांस्टेबल के मोबाइल नंबर अंकित किए जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके।

प्रशासन से ठोस कदमों की उम्मीद

विद्यार्थियों का कहना है कि ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान पुनः महिला सुरक्षा की ओर आकर्षित किया गया है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्यवाही पर टिकी हैं कि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कब और कौन-कौन से ठोस कदम उठाए जाते हैं।इस दौरान NSUI जिला अध्यक्ष सुष्मिता गर्ग,

डिम्पल, संगीता, भंवर, विकास ओर ABVP नकुल सिंह, राहुल गोस्वामी, हेमलता दवे, उर्मिला राजपुरोहित व समस्त एबीवीपी और NSUI कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!