नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंचायतीराज आम चुनाव, 2026 को लेकर वार्ड सभाओं का आयोजन कर निर्वाचक नामावलियों का किया गया पठन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पंचायतीराज आम चुनाव, 2026 को लेकर वार्ड सभाओं का आयोजन कर निर्वाचक नामावलियों का किया गया पठन

😊 Please Share This News 😊

निर्वाचक नामावली से संबंधित 7 फरवरी तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे दावें एवं आपत्तियाँ
जालोर 31 जनवरी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 को लेकर शनिवार को जिला परिषद/पंचायत समित/ग्राम पंचायत के वार्डों में वार्ड सभाओं का आयोजन कर संबंधित वार्ड की निर्वाचक नामावली का पठन किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला परिषद/पंचायत समिति/ग्राम पंचायत के वार्डों में वार्ड सभाओं का आयोजन कर संबंधित वार्ड की निर्वाचक नामावली का पठन किया गया। कोई भी व्यक्ति को निर्वाचक नामावली से संबंधित आपत्ति होने पर 7 फरवरी, शनिवार तक किसी भी दिवस में आवेदन पत्र भरकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी को प्रस्तुत करने के लिए पदाभिहित अधिकारियों को या सीधे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय में दावें एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत कर सकेंगे।
1 व 2 फरवरी को विशेष अभियान के तहत मतदान केन्द्र पर प्राप्त किए जाएंगे दावें एवं आपत्तियाँ
उन्होंने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 1 फरवरी, रविवार व 2 फरवरी, सोमवार को मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान तिथि पर प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक पदाभिहित अधिकारी उपस्थित रहकर दावें एवं आपत्तियाँ प्राप्त करेंगे तथा शेष दिनों में पदाभिहित अधिकारी मतदान केन्द्रों पर आधा दिवस मध्याह्न पश्चात् 2 बजे से सायं 6 बजे तक उपस्थित रहेंगे। 14 फरवरी, शनिवार तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!