भारत विस्तार-एक बहुभाषीय एआई टूल किसानों की खेती की उत्पादकता बढ़ाएगा-वित्त मंत्री 2 months ago 😊 Please Share This News 😊 Lalit Kumar(Raju) Editor-in-chief(lalit.space10@gmail.com)91+9782656423 नई दिल्ली-केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए कहा कि बजट में उभारती प्रौद्योगिकियों को और एआई को आम नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की समृद्धि के पथ पर उन्हें सशक्त प्रतिभागी बनाने के लिए तथा उनके क्षमता निर्माण को दूसरे कर्तव्य को वास्तविकता देने के लिए मुख्य घटक के रूप में प्रस्तुत किया गया है।प्रौद्योगिकी के उपयोग को ध्यान में रखते हुए कहा गया कि यह सबके लाभ के लिए है जैसे- किसानों, महिलाओं में स्टेम, युवाओं की क्षमता बढ़ाना और दिव्यांगजनों को नए अवसर प्रदान करना। केन्द्रीय बजट 2026-27 एआई मिशन, नेशनल क्वांटम मिशन, अनुसंधान नेशनल रिसर्च फंड और अनुसंधान विकास एवं नवाचार निधि के माध्यम से नई प्रौद्योगिकों को सहायता प्रदान करना, सरकार की मुख्य पहलों को दर्शाता है।भारत की ऑरेंज अर्थव्यवस्था में उभरती प्रौद्योगिकियों की प्रमुख भूमिका के साथ बजट में भारत के एनिमेशन, वीजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक (एवीजीसी) क्षेत्र को प्रोत्साहन देते हुए उद्योग के रूप में रेखांकित किया गया है, जिसमें 2030 तक 2 मिलियन पेशेवरों की आवश्यकता होगी। केन्द्रीय बजट में मुंबई में भारतीय क्रिएटिव टेक्नोलॉजी संस्थान, 15000 माध्यमिक स्कूलों और 500 महाविद्यालयों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर की स्थापना करना जो भारत की ऑरेंज अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा देगा का भी प्रस्ताव रखा गया है।बजट में भारत के डिजाइन उद्योग के तेजी से विस्तार को ध्यान में रखते हुए भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में डिजाइन शिक्षा और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान का प्रस्ताव किया गया है। केन्द्रीय बजट “भारत–विस्तार” (वर्चुअली इंटीग्रेटेड सिस्टम टू एक्सेस एग्रीकल्चरल रिसोर्सस)-एक बहुभाषीय एआई टूल जो कृषि प्रथाओं में एआई सिस्टम के साथ एग्रीस्टैक पोर्टल और आईसीएआर के पैकेज को एकीकृत करेगा। यह फसल की उत्पादकता बढ़ाएगा, किसानों को निर्णय लेने में मदद करेगा और किसानों को परामर्श सहायता के माध्यम से जोखिम को कम करेगा।एआई के प्रभाव और रोजगार तथा कौशल आवश्यकताओं में एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों में का हवला देते हुए बजट में मूल्यांकन और उच्च स्तरीय “शिक्षा से रोजगार और उद्यम” स्टैंडिंग कमेटी का प्रस्ताव रखा गया है। व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे Donate Now More Stories नेपाल में नई सरकार के गठन पर श्री बालेन शाह को प्रधानमंत्री बनने पर इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन ने दी शुभकामनाएँ 15 hours ago केंद्रीय विद्युत अभियांत्रिकी सेवा और भारतीय आर्थिक सेवा के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की 1 day ago जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाएँ-ज़िला कलक्टर 1 day ago [responsive-slider id=1466] You may have missed नेपाल में नई सरकार के गठन पर श्री बालेन शाह को प्रधानमंत्री बनने पर इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन ने दी शुभकामनाएँ 15 hours ago केंद्रीय विद्युत अभियांत्रिकी सेवा और भारतीय आर्थिक सेवा के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की 1 day ago जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाएँ-ज़िला कलक्टर 1 day ago गुरु खुशवंत साहेब के पदचिन्हों पर चलते युवा संकल्पित: दक्ष वैद्य ने भरी हुंकार 2 days ago