रामदेव बस्ती भीनमाल में भव्य हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, संतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति, भीनमाल नगर के तत्वावधान में रामदेव बस्ती, भीनमाल में दिनांक रविवार, 01 फरवरी 2026 को भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य सनातन हिन्दू धर्म, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों की पुनः स्थापना रहा।सम्मेलन का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे पुराना सिनेमा हॉल में रामदेव बस्ती में हुआ। इससे पूर्व दोपहर 1:00 बजे रामदेव जी मंदिर, रामदेव चौक से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें मातृशक्ति व बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि एवं संतजनों के रूप में श्री स्वामी दिव्यस्वरूप जी (सचिव, श्री स्वामीनारायण विश्वामंगल गुरुकुल, भीनमाल),मोहन महाराज (श्र प्रभाराम जी महाराज की धूणी, भीनमाल) तथा पारस जी महाराज (श्री नेणाराम जी महाराज की धूणी, भीनमाल) की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथि सत्कार व सम्मान से हुआ। इसके पश्चात गणेश वंदना, भजन, कविता पाठ, सामूहिक एवं एकल नृत्य सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें कलाकारों ने देशभक्ति, संस्कृति एवं सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया।संत प्रवचनों में धर्म, संस्कृति, राष्ट्रभाव, सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक विचार रखे गए।
मुख्य वक्ता सवदाराम चौधरी हिन्दू जागरण मंच जालौर ने बताया कि आज हम सभी को जातियों में ना बंटकर केवल हिन्दू होने की आवश्यकता है , सर्वे हिन्दू सहोदर की बात को विस्तार से समझाया, संघ के शताब्दी वर्ष पर होने वाले इन हिन्दू सम्मेलनों में अपनी क्या भूमिका हो सकती है इस पर अपने विचार रखे। विशेष आकर्षण भारत माता की भव्य आरती रही, जिसमें उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति का अनुपम परिचय दिया। पूरा सभागार “भारत माता की जय” के जयघोष से गूंज उठा।
आयोजन समिति द्वारा नागरिकों से पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में कार्यक्रम में सम्मिलित होने एवं नगर को साज-सज्जा व रंगोली से सजाने का आह्वान किया गया था, जिसका व्यापक प्रभाव पूरे रामदेव बस्ती क्षेत्र में देखने को मिला।कार्यक्रम में संत-महात्मा, भामाशाह,समाजसेवी, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल आयोजन सकल हिन्दू समाज, रामदेव बस्ती, भीनमाल के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
