सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं का करें त्वरित निस्तारण – ज़िला कलक्टर
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 2 फरवरी। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले में केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। ज़िला कलक्टर ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, आरडीएसएस योजना, कुसुम योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण, सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी, जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल, आर्थिंक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक डॉ. धनसिंह राजपुरोहित, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक
भगवानाराम चौधरी अधिकारी-कार्मिक सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कार्मिक वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
