पंचायत आम चुनाव, 2026 के लिए प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 4 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने पंचायत आम चुनाव, 2026 (ग्राम पंचायत/पंचायत समिति/जिला परिषद सदस्य, प्रमुख/उप प्रमुख, प्रधान/ उप प्रधान चुनाव हेतु) को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाये जाने के लिए विभिन्न अनुभागों का गठन कर प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की हैं जो कि विभिन्न कार्यो को अंजाम देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिले में पंचायत आम चुनाव, 2026 को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए विभिन्न अनुभागों का गठन किया जाकर प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों को नियुक्त किया गया है जिसके तहत अतिरिक्त जिला कलक्टर (उप जिला निर्वाचन अधिकारी) को पंचायत चुनाव समन्वय एवं नियंत्रण अनुभाग का प्रभारी बनाया गया है तथा पंचायतीराज मतदान व्यवस्था के लिए संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी को प्रभारी अधिकारी व संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी को सहायक पदाधिकारी बनाया गया हैं। वही जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को चुनाव नियुक्ति एवं प्रशिक्षण अनुभाग का प्रभारी अधिकारी (मतदान दल गठन) व राउमावि देबावास के प्राचार्य कैलाश परिहार को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।इसी भांति चुनाव यातायात अनुभाग में उपखण्ड मजिस्ट्रेट जालोर को प्रभारी अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी जालोर व भीनमाल को सहायक प्रभारी बनाया गया हैं। मतपत्र अनुभाग में कोषाधिकारी जालोर को प्रभारी अधिकारी व अतिरिक्त कोषाधिकारी संदीप दवे को सहायक प्रभारी तथा चुनाव लेखा अनुभाग में जिला परिषद के वरिष्ठ लेखाधिकारी (परियोजना) को प्रभारी अधिकारी व महिला अधिकारिता विभाग के सहायक लेखाधिकारी-। मीठालाल को सहायक प्रभारी बनाया गया है। वीडियोग्राफी सेल में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग जालोर के उप निदेशक को प्रभारी अधिकारी, चुनाव स्टोर ईवीएम/स्टोर/मतपेटी/पीओएल अनुभाग में जिला रसद अधिकारी को प्रभारी अधिकारी एवं आईटीआई जालोर के अधीक्षक व पीएमश्री राउमावि बागरा के पुस्तकालयाध्यक्ष मीठालाल को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। नियन्त्रण कक्ष में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक को, मीडिया प्रकोष्ठ में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी व आदर्श आचार संहिता अनुभाग में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार जालोर उपखण्ड मजिस्ट्रेट को सामान्य व्यवस्था अनुभाग का प्रभारी अधिकारी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जालोर के अधिशासी अभियंता व नगर परिषद जालोर के आयुक्त को सहायक प्रभारी अधिकारी तथा चुनाव सांख्यिकी अनुभाग में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक को प्रभारी अधिकारी व सहायक सांख्यिकी निरीक्षक अरविन्द कुमार को सहायक प्रभारी बनाया गया है। पर्यवेक्षक सेल में जिला परिषद के सहायक अभियंता कुलवन्त कालमा को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार डाक मतपत्र अनुभाग में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रभारी अधिकारी व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी वृत जालोर के लेखाधिकारी को सहायक प्रभारी, स्टोर शाखा ईवीएम के लिए जिला रसद अधिकारी को प्रभारी व रसद विभाग की प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती नमिता नारवाल को सहायक प्रभारी बनाया गया हैं। वही पुलिस कार्मिकों की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर को, आरक्षित मतदान दलों के ठहरने की व्यवस्था के लिए संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। कम्प्यूटर सेल में एनआईसी के प्रभारी तथा चिकित्सा अनुभाग में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया हैं कि नियुक्त किए गए अधिकारी-कार्मिक आवंटित प्रभाव से संबंधित कार्य प्रारंभ कर आपसी समन्वय रखते हुए निर्धारित समय पर सम्पादित करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
