नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस पर “जन-जन जागे, कैंसर भागे” अभियान का शुभारंभ – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस पर “जन-जन जागे, कैंसर भागे” अभियान का शुभारंभ

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली-4 फ़रवरी 2026 अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित जन-जागरूकता अभियान “जन-जन जागे, कैंसर भागे” का भव्य शुभारंभ एन.डी.एम.सी. कन्वेंशन सेंटर, संसद मार्ग, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने कैंसर को जड़ से समाप्त करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय स्तर पर कैंसर उपचार, जांच और अनुसंधान के लिए बजट में किए गए बड़े प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच और किफायती उपचार को लेकर गंभीर एवं प्रतिबद्ध है।इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली राज्य सरकार द्वारा कैंसर नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, जागरूकता अभियानों और उपचार सुविधाओं के विस्तार पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से
श्री शरद श्रीवास्तव — अध्यक्ष, प्रकाश फाउंडेशन एवं महासचिव, अंतरराष्ट्रीय व्यापार विकास संगठन — को सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके उल्लेखनीय एवं व्यापक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को कैंसर के प्रति जागरूक करना और सामूहिक प्रयासों से इस गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ना रहा।समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा यह अभियान जन-भागीदारी के माध्यम से स्वास्थ्य, जागरूकता और सेवा के क्षेत्र में

एक सशक्त पहल के रूप में सराहा गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!