देश की पहली मल्टी फॉर्मेट डे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता सुमेरपुर चैम्पियंस ट्रॉफी सीजन 2 का हुआ शुभारम्भ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

सुमेरपुर ! दैनिक भास्कर ऑफिसियल मिडिया पार्टनर व टाइटल स्पोंसर बीसीएम ग्रुप पाली के तत्वावधान में शिक्षा क्रांति रंगमंच मैदान में अध्यक्ष दीपेश गोयल द्वारा प्रायोजित टेनिस बॉल से देश की पहली मल्टी फॉर्मेट डे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता सुमेरपुर चैम्पियंस ट्रॉफी सीजन 2 का शुभारम्भ सुमेरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहें पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा के मुख्य आथित्य एवं बीसीएम ग्रुप के डायरेक्टर समाजसेवी मगराज जैन की अध्यक्षता एवं सीएलजी इंस्टीट्यूट के चैयरमेन सीएल गहलोत,दैनिक भास्कर के यूनिट हेड अजय सैनी,श्री गौतम ऋषि ट्रस्ट के सह उपाध्यक्ष छगन मीणा पिंडवाडा,विनायक सेवा संस्था के संस्थापक पुष्पकांत मेवाड़ा,सुमेरपुर थानाधिकारी सवाई सिंह,तहसीलदार हिमांशु कच्छवाह,युवा समाजसेवी किरण सिंह बांकली,डॉक्टर निशा परमार,अजय ओझा,बिजली विभाग के सहायक अभियंता अनुज शर्मा,कनिष्ठ अभियंता डूंगरराम गहलोत,समाजसेवी अनिल जैन,नगरपालिका स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार,खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश बारोलिया,एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा व युवा समाजसेवी दीपक पारख के विशिष्ट आथित्य में सम्पन्न हुआ।उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा की सुमेरपुर जैसे छोटे कस्बे में इतना बड़ा आयोजन करवाना काबिले तारीफ़ है,उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए भास्कर परिवार एवं बीसीएम ग्रुप पाली का आभार जताया,मेवाड़ा ने आगे कहा की ऐसे आयोजनों से मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास भी होता है,ऐसे आयोजन समय समय पर होने चाहिए जिससे स्थानीय प्रतिभाओ को भी बड़ा मंच मिलें,
अध्यक्षता कर रहे बीसीएम ग्रुप के चैयरमेन समाजसेवी मगराज जैन ने कहा की एक फॉर्मेट के टूर्नामेंट का मैनेजमेंट भी भारी काम है पर यहाँ 7 फॉर्मेट का आयोजन कर आयोजक कमेटी ने सबका दिल जीत लिया है,उन्होंने आगे कहा की मैंने सोचा भी नहीं था की सुमेरपुर जैसे छोटे कस्बे में इतना बड़ा आयोजन हो सकता है,जैन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी व सभी से आपसी भाईचारे से व खेल भावना से अच्छा खेल खेलने की सीख दी,
जैन ने सभी उम्र के खिलाड़ियों के फॉर्मेट रखने पर आयोजकों को बधाई भी दी,सीएलजी इंस्टीट्यूट जोधपुर/सुमेरपुर के चैयरमेन सीएल गहलोत ने कहा की ये देख कर अच्छा लगा की इस आयोजन में चौदह वर्षीय लीग में सैकड़ो बच्चे खेलेंगे,बच्चों का फॉर्मेट पहली बार किसी टूर्नामेंट में रखा गया है,श्री गौतम ऋषि ट्रस्ट के सहउपाध्यक्ष छगन मीणा ने कहा की आज के दौर में जब युवा पीढ़ी गलत रास्तों पर भटक रही है वहां पर ऐसे आयोजन उन्हें सही रास्ता दिखाएंगे,उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी रूचि लेने की अपील की !आयोजन समिति अध्यक्ष दिपेश गोयल ने बताया की 18 फरवरी को शाम 6 बजे सुमेरपुर चैम्पियंस ट्रॉफी का समापन समारोह होगा जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत,राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, समाजसेवी मुपुब मेहता,संदीप फाउंडेशन लंदन/खिवांदी के अध्यक्ष के.सी. जैन,विनोद पारख ZRUCC सदस्य भारत सरकार उपस्थित रहेंगे.
गोयल ने उपस्थित अतिथियों को पुरे टूर्नामेंट की जानकारी साझा करते हुए बताया की इस मल्टी फॉर्मेट टूर्नामेंट में 111 टीमें और 1650 खिलाडी भाग लेंगे,सबसे लास्ट में ऑल इंडिया ओपन टूर्नामेंट भी होगा जिसमे प्रथम पुरस्कार 251000/- व द्वितीय पुरस्कार 100000/- रूपये रखा गया है।अध्यक्ष गोयल ने टूर्नामेंट में साथ जुड़ने के लिए बीसीएम ग्रुप व दैनिक भास्कर परिवार का भी आभार जताया !प्रतियोगिता संयोजक जगदीश राजपुरोहित ने बताया की सर्वप्रथम पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने बल्ले से शॉट खेलकर व उसके बाद बीसीएम ग्रुप के चैयरमेन मगराज जैन,दैनिक भास्कर यूनिट हेड अजय सैनी,सीए
गहलोत,छगन मीणा,पुष्पकांत मेवाड़ा ने भी बॉलिंग बेटिंग कर टूर्नामेंट की ओपनिंग में चार चाँद लगा दिए,शुभारम्भ के दौरान जोधपुर से आई टीम ने शानदार आतिशबाजी कर उपस्थित अतिथियों,खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।सभी अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों व कमेटी के लिए जर्सी का भी विमोचन किया गया,ऑक्शन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों व पूरी कमेटी को अध्यक्ष दीपेश गोयल द्वारा जर्सी उपलब्ध करवाई गई है,साथ ही साथ सभी फॉर्मेट की विजेता व उपविजेता टीमों को कप व मोमेंटो भी अध्यक्ष दीपेश गोयल द्वारा दिए जाएंगे संयोजक जगदीश राजपुरोहित ने
बताया की अध्यक्ष दीपेश गोयल के नेतृत्व में पूरी टीम शानदार कार्य करते हुए पूरा मैनेजमेंट संभाल रही है !
इस अवसर पर कमेटी सदस्य विकास सीपा,प्रशांत सिंघवी,सुमेर सिंह नाडोल,अशरफ अली,दीपक चावरिया,अनवर पठान,गोविंद मेघवाल,मनीष चावरिया,सिद्धार्थ चावरिया,अशोक सिंह राव,महेश राठी,नरपत सिसोदिया,महेंद्र शेट्टी,जगदीश राजगुरु,जयकिशन कुम्पावत,सुलेमान,वाजिद,मीठालाल मीणा,अरशद,वर्मन सामरिया,मारूफ और विवान सिंह उपस्थित रहें।साथ ही धीरज परमार,निकिता राजपुरोहित,पूजा रावल,शिवांगी राजपुरोहित,श्रेयांशी राजपुरोहित का भी विशेष सहयोग रहा !
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
