खेजड़ी के अवैध कटान पर सख्त कानून की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल (जालोर)-जिले में खेजड़ी के वृक्षों की लगातार हो रही अवैध कटाई को लेकर पर्यावरण प्रेमियों एवं बिश्नोई समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कड़ा विरोध जताया। ज्ञापन में खेजड़ी के अवैध कटान पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिना प्रशासनिक अनुमति के खेजड़ी वृक्षों का बड़े पैमाने पर कटान किया जा रहा है। कुछ सौर ऊर्जा कंपनियों एवं असामाजिक तत्वों द्वारा नियमों की अनदेखी कर पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचाई जा रही है, जो अत्यंत चिंताजनक विषय है।प्रतिनिधियों ने कहा कि खेजड़ी वृक्ष न केवल राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान है, बल्कि मरुस्थलीय पारिस्थितिकी संतुलन, पर्यावरण संरक्षण एवं किसानों की आजीविका का भी प्रमुख आधार है। अमृता देवी विश्नोई एवं 363 शहीदों के बलिदान की स्मृति में खेजड़ी का संरक्षण हम सभी का नैतिक, सामाजिक एवं संवैधानिक दायित्व है।ज्ञापन में मांग की गई कि जिले में खेजड़ी के पेड़ों की अवैध कटाई पर तुरंत प्रभाव से पूर्ण रोक लगाई जाए, बिना अनुमति पेड़ काटने वाले व्यक्तियों व कंपनियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा ट्री प्रोटेक्शन एक्ट को कठोरता से लागू किया जाए। बिश्नोई युवा जिलाअध्यक्ष एडवोकेट श्रवण ढाका ने बताया कि हमारी यह भी मांग की गई कि खेजड़ी के अवैध कटान में संलिप्त दोषियों पर कम से कम ₹2 लाख का अर्थदंड तथा न्यूनतम 5 वर्ष की सजा का प्रावधान किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या कंपनी इस प्रकार के पर्यावरण अपराध को अंजाम देने का साहस न कर सके।ज्ञापन की प्रतिलिपि पर्यावरण एवं वन मंत्री तथा राजस्थान के राज्यपाल को भी भेजी गई है।
इस अवसर पर शिक्षक संघ प्रदेश महामंत्री श्री राजुराम सारण,बार अभिभाषक संघ अध्यक्ष रघुनाथाराम सियाग,समाज ट्रस्ट भीनमाल सचिव शिवनारायण बिश्नोई ,बिश्नोई युवा जिलाअध्यक्ष एडवोकेट श्रवण ढाका , शिक्षक नेता किशनलाल जागूं ,युवा उघमी देवाराम झवर , एडवोकेट रघुनाथाराम खिलेरी,
शिक्षक संघ अध्यक्ष ब्लाक बागोड़ा चौथाराम बिश्नोई,ललिता बिश्नोई, ठेकेदार राजुराम साऊ,एडवोकेट रामनिवास भादु,एडवोकेट गोवर्धनराम साऊ,एडवोकेट मोहनलाल भादु,एडवोकेट ओमप्रकाश ढाका,
एडवोकेट कैलाश बेनिवाल,एनएसयुआई नेता राजपाल मांजू ,संजय माथुर, सोनाराम जागूं ,ओमप्रकाश मांजू,भजनलाल बिश्नोई,सुरेश खिलेरी, हापुराम ढाका, प्रकाश श्रीमाली,दिनेश भादु,सुरेश बिश्नोई,
श्रवण खिलेरी,जवाराम मेघवाल सहित कई समाजबंधु एवं पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
