ग्राम उत्थान शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणजन को करें लाभान्वित-जिला कलक्टर
|
😊 Please Share This News 😊
|

जिले में 5 गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर का हुआ आयोजन।
बागरा/जालोर 6 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले में निर्धारित कार्यक्रमानुसार 5 गिरदावर वृत्त पर एक दिवसीय ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया।बागरा ग्राम में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि इन शिविर के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को लाभान्वित करें।जालोर जिले में गुरूवार को बागरा, दांतलावास, जाखड़ी, गोलासन व हाडेचा गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभान्वित किया गया। शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजना की जानकारी उपलब्ध करवाकर लाभ प्रदान किया गया।इस अवसर पर जालोर तहसीलदार रणवीर सिंह, जालोर ब्लॉक विकास अधिकारी प्रदीप मायला सहित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
शनिवार को इन गिरदावर सर्किलों पर ग्राम उत्थान शिविर का होगा आयोजन
जालोर जिले में 7 फरवरी, शनिवार को आकोली (जालोर), हरजी, पावली, सरवाना व आकोली (चितलवाना) गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभान्वित किया जायेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
