फिल्म अभिनेता अनुपम खेर का होगा अभिनन्दन अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्ययोजनाओं से होंगे रू-बरू
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर।भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा एवं पंचशील सिद्धांतों को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित अभियान के अंतर्गत प्रख्यात फिल्म अभिनेता, निर्देशक एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री अनुपम खेर का अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा दिनांक 15 फरवरी 2026 को उनकी राजस्थान यात्रा के अवसर पर औपचारिक अभिनन्दन किया जाएगा।मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, अधिवक्ता (ईस्ट–वेस्ट लॉ फर्म) ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री अनुपम खेर भारतीय सिनेमा के ऐसे विशिष्ट कलाकार हैं, जिन्होंने विगत चार दशकों से अधिक समय तक बॉलीवुड में सक्रिय रहते हुए अपनी सशक्त अभिनय प्रतिभा से देश-विदेश में भारत की सांस्कृतिक पहचान को गौरवान्वित किया है। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि ऐसी बहुआयामी, राष्ट्रनिष्ठ एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाली विभूति को अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा संचालित वैश्विक शांति, सांस्कृतिक समन्वय एवं भारत की अंतरराष्ट्रीय भूमिका सुदृढ़ करने के अभियान से जोड़ना मंच के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।श्री अनुपम खेर की राजस्थान यात्रा के दौरान खाटूश्यामजी एवं शेखावाटी अंचल के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के अवलोकन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। साथ ही, उन्हें भूटान राष्ट्र में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में आमंत्रित किए जाने की भी योजना है।अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच का यह प्रयास कला, संस्कृति एवं राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को वैश्विक मंच से जोड़कर “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
