कृषि विज्ञान केंद्र केशवना में 15 दिवसीय खुदरा विक्रय प्रशिक्षण का हुआ समापन
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 10 फरवरी। कृषि विज्ञान केन्द्र केशवना में आयोजित 15 दिवसीय खुदरा उर्वरक विक्रय के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के विशिष्ट आतिथ्य व कृषि विस्तार के अतिरिक्त निदेशक रामलाल जाट के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।समापन कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने खुदरा उर्वरक विक्रय के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के युवा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सकारात्मक सोच एवं पढाई के साथ-साथ व्यापार क्षमता विकसित करने का प्रयास भी करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उर्वरक विक्रेता केवल विक्रेता ही नही होते हैं, वे वास्तव में कृषि सलाहकार के रूप मे भी कार्य करते हैं।कृषि विस्तार के अतिरिक्त निदेशक राम लाल जाट ने प्रारम्भिक सत्र में सभी प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के बारे जानकारी प्राप्त करते हुए बताया कि विक्रेता किसानों के प्रथम सम्पर्क सूत्र होते हैं जिससे किसान खेती में समस्या होने पर सबसे पहले सम्पर्क करते है इसलिए सभी का कर्तव्य होना चाहिए कि वे किसानो को सही व सटीक सलाह देने का कार्य करें तथा कृषि विभाग से जुडे़ कर्मचारियों से समन्वय बैठा कर किसानो के हित के लिए कार्य करें साथ ही कृषि एवं उद्यान विभाग से जुडी सरकारी योजनाओं के बारे में भी किसानो को जागरूक करें।कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बताए गए विषयों व प्रायोगिक व्याख्यानों के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी, साथ ही जैविक तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की भी बात कही।प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. पवन कुमार पारीक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में पौधो के पोषक तत्वों, कमी के लक्षणों व उपचार के बारें में तथा मिट्टी के प्रकार व पीएच मान के बारें में जानकारी दी साथ ही प्रतिभागियां को जिले की मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का भ्रमण करवाया। प्रशिक्षण के दौरान उर्वरक अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ पवन कुमार पारीक ने किया। इस कार्यक्रम में कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया।इस अवसर पर केन्द्र के बिरम सिंह गुर्जर, भूपेन्द्र सिंह तथा कृषि अनुसंधान केन्द्र के डॉ. आसु सिंह गोदारा, डॉ. सुरेश एन वी, डॉ. अर्जुन लाल बिरजानिया उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
