सुरक्षित इन्टरनेट डे 2026 पर क्विज विजेताओं को किया पारितोषिक वितरण
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 12 फरवरी। मिनिस्ट्री ऑफ़ आईटी एवं राज्य के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं एनआईसी जालोर द्वारा सुरक्षित इन्टरनेट सप्ताह के तहत विभिन्न संस्थानों में कार्यशाला, शपथ, क्विज इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं ।
इसी क्रम में सुरक्षित इन्टरनेट दिवस के जिला स्तरीय कार्यकम की क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी प्रवीण कुमार, रमेश कुमार, मनोज, आनन्द बी शिर्वा, रमेश नाथ व सरोज को अतिरिक्त जिला कलक्टर जालोर राजेश मेवाड़ा ने पारितोषिक वितरण कर सम्मानित किया तथा एनआईसी टीम द्वारा किये जा रहे सुरक्षित इन्टरनेट सम्बंधित कार्यक्रमों की सराहना की।इस अवसर पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डीआईओ लादेश शर्मा एवं जयेश सुन्देशा उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
