एसआईआर के तहत रोल पर्यवेक्षक(संभागीय आयुक्त) डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में भीनमाल में बैठक का हुआ आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-13 जनवरी। रोल पर्यवेक्षक(संभागीय आयुक्त) डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को भीनमाल विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के सम्बंध में ईआरओ कार्यालय भीनमाल में बैठक का आयोजन हुआ।रोल पर्यवेक्षक(संभागीय आयुक्त) डॉ. प्रतिभा सिंह ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 14 फरवरी के स्थान पर अब 21 फरवरी को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने नवीन तिथि के व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने की बात कही। रोल पर्यवेक्षक(संभागीय आयुक्त) डॉ. प्रतिभा सिंह ने निर्वावक नामावली के अंतिम प्रकाशन से संबंधित प्राप्त दावें एवं आपत्तियों की उचित प्रकार से जाँच करने की बात कही। उन्होंने भीनमाल विधानसभा के भाग संख्या 169 के बीएलओ विजयसिंह व भाग संख्या 174 के बीएलओ नारायणलाल जीनगर के संपादित किए गए एसआईआर कार्यों का भी अवलोकन किया।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल पूजा सक्सेना, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी भीनमाल
मोहित कासनियां सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
