दिल्ली के विद्यालय में संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर आयोजित
|
😊 Please Share This News 😊
|

दिल्ली-संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीवास्तव डेंटल केयर सेंटर की ओर से दिनांक 13 फरवरी (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक दिल्ली स्थित एम.सी.पी.एस. कृष्णा नगर नॉर्थ ए (सरकारी स्कूल) विद्यालय में नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के दांतों की जांच की गई। बच्चों को दांतों की स्वच्छता, सही तरीके से ब्रश करने की विधि तथा संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने प्रत्येक छात्र का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।कार्यक्रम में संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. सुषमा वशिष्ठ, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. संकल्प श्रीवास्तव एवं श्री पंकज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू नागपाल, आशिमा एवं समस्त विद्यालय
प्रबंधन ने ट्रस्ट एवं चिकित्सक दल का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के समग्र विकास
में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।संकल्प चैरिटेबल
ट्रस्ट द्वारा समाजहित में निरंतर किए जा रहे
प्रयासों की सराहना करते हुए उपस्थित
जनों ने इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
