इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026-“AI & आर्थिक शक्ति: महिला नेतृत्व में समृद्धि की रूपरेखा”
|
😊 Please Share This News 😊
|

नई दिल्ली-इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के शुभारंभ अवसर पर, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW), संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (UNITAR) तथा अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक महत्वपूर्ण साइड इवेंट को संबोधित किया। “AI & आर्थिक शक्ति: महिला नेतृत्व में समृद्धि की रूपरेखा” विषय पर केंद्रित इस सत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर गंभीर और दूरदर्शी विमर्श हुआ। जिसमें बताया कि आज हम समाज को व्यापक रूप से दो कालखंडों में विभाजित कर सकते हैं—एआई-पूर्व (Pre-AI) और एआई-उत्तर (Post-AI)। पिछले 12–13 वर्षों में एआई-पूर्व चरण के दौरान एआई क्रांति के लिए सुदृढ़ आधार तैयार किया गया है।उदाहरणस्वरूप, स्टैंड-अप योजना के 74% लाभार्थी महिलाएँ हैं, जबकि मुद्रा योजना में लगभग 70% भागीदारी महिलाओं की है। STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट) के क्षेत्रों में लगभग 45% छात्राएँ शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। विश्व में सर्वाधिक महिला पायलट भारत में हैं। देश की कुल श्रमशक्ति में महिलाओं की भागीदारी 40% से अधिक हो चुकी है। स्टार्टअप इकोसिस्टम में लगभग 50% योगदान महिलाओं का है।
आर्थिक गतिविधियों, आईटी आधारित व्यवसायों तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों—चाहे वह स्पेस टेक्नोलॉजी हो या सेमीकंडक्टर निर्माण—में महिलाएँ अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।स्पष्ट है कि इक्कीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में आरंभ हुई एआई क्रांति के लिए भारत की महिलाएँ पूरी तरह सक्षम,
आत्मविश्वासी और तैयार हैं; और इसके लिए आवश्यक मजबूत पायाभरणी पहले ही सुनिश्चित की जा चुकी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
