नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अभिभावक एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगाचार्य योगी मनीष ने बाबा रामदेव से की भेंट – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अभिभावक एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगाचार्य योगी मनीष ने बाबा रामदेव से की भेंट

😊 Please Share This News 😊

जयपुर-अभिभावक एकता संघ, राजस्थान के अध्यक्ष योगाचार्य मनीष सूर्यवंशी भारतीय शिक्षा बोर्ड मॉडल को समझने पतंजलि गुरुकुलम् हरिद्वार का किया औपचारिक शैक्षणिक भ्रमण। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति आधारित नई शिक्षा नीति एवं उसकी पद्धति के अनुरूप योग ऋषि बाबा रामदेव द्वारा गठित भारतीय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम की संरचना, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली का विस्तृत अध्ययन किया। इस दौरान योगाचार्य मनीष सूर्यवंशी ने योगऋषि स्वामी रामदेव से शिष्टाचार कर प्राथमिक विद्यालयों में आधुनिक शिक्षा के साथ वैदिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना, आत्मनिर्भरता एवं चरित्र निर्माण आधारित शिक्षण व्यवस्था में सहभागिता हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही भारतीय शिक्षा बोर्ड के राष्ट्रीय प्रभारी आचार्य पुण्य देव जी से भी मुलाकात कर वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में गुरु शिष्य परंपरा के व्यवहारिक समायोजन एवं कार्य योजना पर संवाद किया।

वैदिक परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर हरिद्वार में हुई सार्थक चर्चा
योगाचार्य सूर्यवंशी ने हरिद्वार स्थित पतंजलि गुरुकुलम एवं पतंजलि आचार्य कुलम का भ्रमण कर कहा कि वर्तमान समय में अभिभावकों के लिए यह आवश्यक हो वह बच्चों के लिए विद्यालय का चयन करते समय ऐसी शिक्षा पद्धति को समझें, जो आधुनिक विज्ञान एवं तकनीकी ज्ञान के साथ भारतीय संस्कार और नैतिक मूल्यों का समन्वय प्रस्तुत करे। पतंजलि गुरुकुलम् में संचालित मॉडल इस दिशा में एक आदर्श मॉडल है।

संस्कारयुक्त शिक्षा पर अभिभावको को करेंगे जागरूक – योगाचार्य मनीष
अभिभावक एकता संघ, राजस्थान शीघ्र ही अभिभावकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें शिक्षा के इस मॉडल के विभिन्न आयामों एवं प्रकल्पो पर स्वतंत्र चर्चा कर अभिभावको को तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि “शिक्षा केवल रोजगार प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण और चरित्र निर्माण की आधारशिला है। संस्कारयुक्त एवं आत्मनिर्भर शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।”

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!