भीनमाल के ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र मे आज 136 वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-भीनमाल स्थित ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र के प्रभु वरदान भवन में आज 136 वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन श्रवण गिरी और कालूगिरी गोस्वामी के सौजन्य से उनके पिता हंस गिरि गोस्वामी की स्मृति में आयोजित हुआ , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी दिव्य स्वरूप दास जी महाराज स्वामीनारायण गुरुकुल आश्रम भीनमाल से पधारे।बीके गीता दीदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम के उद्घाटन में सभी को स्वागत के साथ नेत्र चिकित्सा सेवाओं से अवगत कराया गया।बीके गीता दीदी ने बताया कि प्रत्येक मानव को अपने शरीर के स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए आपने सभी को जीवन में नशा मुक्ति रहने की भी प्रेरणा दी।मुख्य अतिथि स्वामी दिव्य स्वरूप दास जी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे केंद्रों में अपने परिवार जनों को भेजने के लिए सभी को प्रेरणा दी आपने जीवन में अच्छे कर्म और नशा मुक्ति से समाज की सुधार की बात कही।कार्यक्रम में ग्लोबल नेत्र संस्थान से आए हुए बी के संतोष ने आंखों की देखभाल के बारे में समझाया दानदाता परिवार से सीता देवी गोस्वामी का सम्मान कर धन्यवाद किया गया।बीके राधा ने कार्यक्रम का संचालन किया।भीनमाल विकास परिषद के अध्यक्ष और समाज सेवी श्री ओमप्रकाश जी खेतावत ने सभी का धन्यवाद अर्पित कर बीके संस्थान और स्वामीनारायण संस्थान को
धर्म के साथ समाज सेवा करने के लिए विशेष अभिनंदन दिया।
नेत्र चिकित्सा शिविर में कुल 340 मरीजों की आंखें जांची गई एवं
लगभग 39 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु
आबू रोड स्थित ग्लोबल नेत्र संस्थान भेजा गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
