नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

चिकित्सा विभाग द्वारा जिला कलक्टर निशांत जैन के निर्देशन में भीनमाल स्थानीय पंचायत समिति मीटिंग हॉल में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की खण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन विकास अधिकारी चुनाराम विश्नोई और ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. दिनेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया।कार्यशाला में बीसीएमओ डॉ कुमार ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योजना में प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख तक का कैशलेस ईलाज और पाँच लाख तक का दुर्घटना बीमा भी शामिल है। इसमें निःशुल्क श्रेणी के परिवारों के अलावा अन्य परिवारों को मात्र 850 रुपए में वार्षिक बीमा कवर मिलता है। इस योजना से जुड़े परिवारों को अधिक से अधिक कैशलेस ईलाज सुविधा मुहैया करवाने के साथ वंचित परिवारों को सभी ग्राम पंचायत स्तर पर जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाए। समस्त आमजन को इस योजना के लाभ की जानकारी प्रदान करते हुए शेष रहे परिवारों को पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया जाए।

कार्यशाला में योजना के ज़िला डीपीसी राजेंद्र सिंह खींची ने जिले में संबद्ध निजी चिकित्सालय, योजना में उपलब्ध पैकेजेस संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पैरालीगल वोलंटियर्स रेवाराम सैन ने समस्त महिला प्रतिभागियों को महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया। कार्यशाला में ब्लॉक आशा समन्वयक कल्याणदास वैष्णव, वर्टिकल प्रभारी छगनाराम सुथार सहित ब्लॉक की समस्त एएनएम, सीएचओ और आशा सहयोगिनी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!