सांसद ने बाल विवाह मुक्ति अभियान रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल 24 फरवरी। जिला प्रशासन एवं सारद संस्थान-जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित बाल विवाह मुक्ति अभियान रथ को सांसद लुम्बाराम चौधरी व भीनमाल उपखण्ड अधिकारी मोहित कासनियां ने सोमवार को उपखंड कार्यालय परिसर भीनमाल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि बाल विवाह करना एक बड़ा अपराध है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग करने की बात कही। अभियान रथ क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। अभियान के अंतर्गत संवाद कार्यक्रम, शपथ ग्रहण और जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं।
कार्यक्रम के दौरान सांवलाराम देवासी, document(17) भरत सिंह भोजानी, किशोर सांखला, विकास सोलंकी, महेंद्र सोलंकी, भरत रोहिण, document(20) गोविंद सिंह राऊता, तहसीलदार भीखदान चारण,
विकास अधिकारी राजकुमार जीनगर आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
