भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किया गया आक्रोश व्यक्त।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल । राजस्थान में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे महिला अत्याचारो को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अल्का मुदडा के निदेशानुसार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारियो द्वारा आक्रोश व्यक्त किया । जिसमें महिलाओ ने दिन प्रतिदिन बढ़ रहे महिला अत्याचारो से महिला शक्ति का जीना बहुत ही कठिन हो गया है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी ने बताया कि ऐसी निक्कमी भ्रष्ट सरकार कभी नही देखी है, जो की महिलाओ को भी सुरक्षित नही रख सकती है। जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी ने अशोक गहलोत सरकार से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देने की मांग की है। इस दौरान महिला मोर्चा जिला मंत्री गायत्री गोड, जिला कार्यकारिणी सदस्य इन्दु चौधरी, सवितादेवी, ममता माली, गीता सन्देशा, भावना, नीलमदेवी, भागुदेवी सहित कई महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही। साभार – : माणकमल भंडारी, वरिष्ठ पत्रकार
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
