प्रत्येक पंचायत समिति में सदस्यों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 25 फरवरी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 58 (2) के प्रावधानों के अनुसार शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रत्येक पंचायत समिति में सदस्यों के निर्वाचन के लिए एक रिटर्निंग अधिकारी और उनकी सहायता के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत जिले में आहोर, जालोर, सायला, भीनमाल, बागोड़ा, जसवंतपुरा, रानीवाड़ा, चितलवाना व सांचोर पंचायत समिति के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी व उपखण्ड मजिस्ट्रेट को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वही भाद्राजून पंचायत समिति के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट भाद्राजून, उम्मेदाबाद पंचायत समिति के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट जालोर , सरनाऊ पंचायत समिति के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सांचोर एवं भादरूणा पंचायत समिति के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट चितलवाना तथा सरवाना पंचायत समिति के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अति. जिला मजिस्ट्रेट सांचोर को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है।इसी प्रकार आहोर, भीनमाल, बागोड़ा, जसवंतपुरा व रानीवाड़ा पंचायत समिति के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। वही भाद्राजून, जालोर, सायला व चितलवाना पंचायत समिति के लिए संबंधित नायब तहसीलदार को तथा सरनाऊ पंचायत समिति के लिए नायब तहसीलदार उपखण्ड कार्यालय चितलवाना, सांचौर पंचायत समिति के लिए नायब तहसीलदार उपखण्ड कार्यालय सांचोर, भादरूणा पंचायत समिति के लिए उप तहसीलदार खासरवी व सरवाना पंचायत समिति के लिए नायब तहसीलदार सांचोर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
