श्री हरदीपसिंह गिल और श्री कर्मसिंह कर्मा ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में पदभार ग्रहण किया
|
😊 Please Share This News 😊
|

नई दिल्ली-श्री हरदीप सिंह गिल सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उन्होंने सामुदायिक विकास के लिए जिला और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर योगदान दिया है। श्री गिल की नशा मुक्ति, सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक लामबंदी और युवा सशक्तिकरण जैसे सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी रही है। स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता पहल और जमीनी स्तर के कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी सामाजिक और समावेशी विकास के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।दिल्ली प्रदेश के अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री कर्म सिंह कर्मा सफाई कर्मचारियों और वंचित समुदायों के कल्याण से संबंधित सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के अधिकारों, गरिमा, व्यावसायिक सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा की निरंतर वकालत की है। श्री कर्मा समाज के कमजोर वर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका सहायता और नीतिगत प्रतिनिधित्व कार्यों के लिए प्रयत्नशील हैं। उनके नेतृत्व ने संगठनात्मक संरचनाओं को मजबूत करने और विभिन्न मंचों पर सफाई कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करने में योगदान दिया है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दोनों सदस्यों से देश भर में सफाई कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान और सामाजिक-आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करने के अपने दायित्व को और मजबूत करने में बहुमूल्य अनुभव, नेतृत्व और समर्पित सेवा की आशा करता है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
